कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी पहुंचे काशीपुर, भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर जमकर किया प्रहार

रिपोर्ट- अज़हर मलिक

काशीपुर – मिशन 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी जीत के दावे को और भी मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिए हैं। लगातार लोकसभा सीटों में आने वाली विधानसभा क्षेत्र में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देने का काम  किया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी प्रकाश जोशी का किया जोरदार स्वागत 

आपको बता दें कि इसी क्रम में आज नैनीताल उधम सिंह नगर लोक सभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने उधम सिंह नगर की विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। जहां विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी प्रकाश जोशी का जोरदार स्वागत किया। लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने हेतु सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश, उत्साह और उमंग का संचार किया।

कांग्रेस के बड़े चेहरे रहे उपस्थित 

वहीं काशीपुर में स्थित कांग्रेस कार्यालय नवचेतना भवन में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के साथ-साथ और भी कांग्रेस के बड़े चेहरे उपस्थित रहे। कांग्रेसियों भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों और कार्यशैली पर जमकर प्रहार किया तथा उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार तथा लचर कानून व्यवस्था से आम जनता काफी परेशान और त्रस्त हैं। वहीं उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी मतों से जिताने हेतु आम जनता से अपील किया।

About Post Author