उत्तराखंड: कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – “शराब बांटकर चुनाव जीतना चाहती है बीजेपी”

रिपोर्ट – भगवान सिंह

उत्तराखंड – गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है| उन्होंने कहा कि भाजपा शराब बांटकर चुनाव जीतना चाहती है, जिसका ताजा उदाहरण कल लोकसभा क्षेत्र में पकड़ी गई 9000 शराब की पेटियां हैं|

19 अप्रैल को उत्तराखंड में प्रथम चरण में मतदान

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 का प्रचार अपने अंतिम चरण में है | 19 अप्रैल को उत्तराखंड में प्रथम चरण में मतदान किए जाएंगे| ऐसे में सभी राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत लगा रहें हैं | वहीं एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए जाने का सिलसिला भी जारी है | ऐसे में गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है |

गढ़वाल कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की करोड़ों में संपत्ति लेकिन चुनाव के लिए मांग रहे चंदा, जानें क्यों? - Ganesh Godiyal asking for donationsभारतीय जनता पार्टी को पूरा सरकारी संरक्षण

उन्होंने यह भी आरोप लगाया की भारतीय जनता पार्टी को पूरा सरकारी संरक्षण मिल रहा है और सरकारी मशीनरी की मिली भगत से ही इतनी अधिक मात्रा में शराब पहाड़ों तक पहुंच रही है | भाजपा शराब के बूते चुनाव को जीतना चाहती है, जबकि शिकायत करने के बाद भी प्रशासनिक अमला उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहा है |

About Post Author