Manipur Violence:मणिपुर हिंसा को लेकर बीजेपी सांसद का बयान-”जवाहर लाल नेहरू हैं इसका कारण”

KNEWS DESK- मणिपुर हिंसा को लेकर संसद में लगातार हंगामा हो रहा है| सभी विपक्ष पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल कर रहे हैं| वहीं अब बीजेपी सांसद भी विपक्ष को जवाब दे रहे हैं|दरअसल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर संसद में जमकर निशाना साधा था, उन्होंने हिंसा का जिम्मेदार राहुल को ही बताया था| जिसके बाद अब बीजेपी के एक और सांसद ने मणिपुर हिंसा को लेकर राहुल गांधी पर बयान दिया है| उन्होंने मणिपुर हिंसा का कारण पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को बताया|

 बीजेपी सांसद का बयान

बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार ने बयान में कहा कि मुझे नहीं पता, राहुल गांधी को राजनीतिक इतिहास के बारे में कितनी जानकारी है| वो हमेशा गलत बयानबाजी करते हैं| उन्होंने कहा, ये चर्चा संसद में हो जाए तो कांग्रेस के खिलाफ जनमत तैयार हो जाएगा| 1960 में मणिपुर के लिए जवाहर लाल नेहरू एक कानून लाए, जिसकी वजह से ये हालात हैं| उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस संसद में बहस नहीं चाहती है| वो केवल पीएम मोदी पर सवाल खड़े करना चाहते हैं| उन्हें पहले बहस करनी चाहिए, फिर उसके बाद पीएम मोदी उनके सवालों के जवाब देंगे|

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के प्रति दिया था बयान

मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की चुप्पी देख विपक्ष लगातार सवाल कर रहे थे| हालांकि,महिलाओं का वीडियो आने के बाद स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया लेकिन फिर भी वो सवालों के घेरे में थीं| इस दौरान स्मृति ईरानी ने संसद में राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पूछा कि उन्हें ये बताना चाहिए कि मणिपुर में उन्होंने कैसे आग लगाई| उन्होंने आगे कहा कि महिला नेताओं को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और बिहार में होने वाले अपराधों पर भी बोलना चाहिए|

About Post Author