BJP ने कपिल मिश्रा पर जताया भरोसा, लोकसभा चुनाव से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी

KNEWS DESK- दिल्ली बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। इस बात की आधिकारिक जानकारी दिल्ली बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दी। दिल्ली बीजेपी के ट्विटर हैंडल से बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेव के निर्देशानुसार श्री कपिल मिश्रा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कपिल मिश्रा बने प्रदेश उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने आज कपिल मिश्रा को दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेव जी के निर्देशानुसार श्री कपिल मिश्रा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

कौन हैं कपिल मिश्रा?

कपिल मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के एक्टिव नेता हैं। कपिल पहले आम आदमी पार्टी में थे जिसे छोड़ने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। साल 2019 में बीजेपी ज्वाइन करने से पहले कपिल दिल्ली के करावल नगर से विधायक थे।
कपिल मिश्रा अरविंद केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं से वैचारिक और नीतिगत मतभेदों की वजह से उन्होंने न केवल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया बल्कि आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रमुख ऋचा पांडे के साथ साल 2019 में बीजेपी में शामिल हो गए। तब से लेकर अभी तक उन्हें बीजेपी ने कोई जिम्मेदारी नहीं दी थी। हाल ही में दिल्ली बीजेपी ने संगठन में बहुप्रतीक्षित फेरबदल की घोषणा की थी। उस समय भी कपिल मिश्रा का नाम प्रदेश पदाधिकारियों न होना सबके लिए चौंकाने वाला रहा था। अब उन्हें पार्टी उपाध्यक्ष बनाकर लंबे अरसे बाद बीजेपी में जिम्मेदारी सौंपी है।

About Post Author