बाराबंकी पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने ‘भाजपा सदस्यता अभियान’ की शुरुआत की, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के विस्तार पर की चर्चा

रिपोर्ट – राहुल त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज  को बाराबंकी पहुंचे। राहुल गांधी संविधान के बारे में बहुत अच्छे से जानते है। उनकी पार्टी की सरकार चाहे इमरजेंसी हो या अन्य तरीकों से संविधान का इस्तेमाल किया है। यह कहना है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का।

संगठन के विस्तार पर चर्चा की

आपको बता दें कि बाराबंकी जनपद के विधानसभा जैदपुर क्षेत्र अंतर्गत अब्दुल्लापुर गांव में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के विस्तार पर चर्चा की तथा उपस्थित लोगों को सदस्यता अभियान के तहत मिस्ड कॉल कराके सदस्यता ग्रहण कराई गई। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने गांव के विभिन्न घरों में पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क कर भाजपा में सदस्यता दिलाई।

देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है| विश्व पटेल प्रदेश का नाम रोशन हो रहा है और देश की 140 करोड़ जनता इस मुहिम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि भारत देश लोकतांत्रिक ताकत के रूप में दुनिया का नेतृत्व करते हुए दिख रहा है और प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है भारत देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास कर रहा है।

इस मौके पर जिला प्रभारी व एमएलसी अवनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, प्रदेश महामंत्री व मंडल प्रभारी संजय राय, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अम्बरीष रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.