भगवंत मान ने अकाली दल पर कसा तंज, कहा- ‘मोर्चे लगाने वाले अब छोले-कुलचे पर उतरे’

KNEWS DESK- पंजाब सीएम भगवंत मान शुक्रवार को लुधियाना दौरे पर थे| जहां उन्होंने अकाली दल के साथ-साथ पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा है| अकाली दल को लेकर उन्होंने कहा- कभी चाबियों और जीतों का मोर्चा लगाने वाला अकाली दल अब छोले-कुलचे पर उतर आया है| ये तो ऐसी बात हो गई जैसे क्रिकेट में इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने हरा दिया हो|

सीएम मान ने बंटी रोमाणा की गिरफ्तारी पर कहा,  इतने नीचले स्तर पर राजनीति की जा रही है कि गायकों की आवाज बदलकर गालियां दी जाने लगी है| लुधियाना में मान ने एक सभा को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा- केजरीवाल से डरने वाले अमित शाह अब घर-घर जाकर पर्चे बांट रहे है| हालात यह है कि हवाई जहाज से नीचे पैर नहीं रख रहे हैं| आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से शाह को ऐसा करना पड़ रहा है|

भगवंत मान ने प्रदेश भर के नए ब्लॉक अध्यक्षों को शपथ दिलाते हुए कहा- पंजाब के बाद देश को बचाना जरूरी है| इसलिए सब एकजुट होकर सहयोग करते हुए बीजेपी को देश से भगाएं| साथ ही सीएम मान ने कहा, पंजाब में नामी कंपनियां आने वाली हैं| आने वाले समय में इन कंपनियों में 2 लाख 90 हजार लोगों को रोजगार मिलने वाला है|

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर साल करीब 7 हजार लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में होती है, जिसको देखते हुए पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स बनाई गई है| अब पंजाब में दुबई की तर्ज पर सड़क सुरक्षा होगी, हाईटेक गाड़ियां दी जाएंगी| हर 25 किलोमीटर पर ये गाड़ियां होंगी| इसके साथ ही अपराधियों की ऑनलाइन पेशी पर भी विचार किया जा रहा है|

About Post Author