Odisha Assembly Election 2024 Results: दोपहर 2 बजे तक के रुझान आए सामने, ओडिशा में भाजपा 74 सीटों पर आगे

KNEWS DESK- इस बार ओडिशा में एक साथ ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव कराये गए| कुल चार चरणों में 13 मई से 1 जून तक राज्य में मतदान हुआ, जिसकी मतगणना 4 जून यानी आज जारी है| आज ओडिशा की 147 सीटों के साथ-साथ लोकसभा की 21 सीटों पर भी नतीजे घोषित किये जाएंगे| ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, बीजू जनता दल और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है| वहीं चलिए आपको बताते हैं कि ओडिशा विधानसभा चुनाव के 2 बजे तक के रुझान क्या कहते हैं|

ओडिशा विधानसभा चुनाव के दोपहर 2 बजे तक के रूझान

ओडिशा विधानसभा चुनाव में दोपहर 2 बजे तक के रूझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी 74 सीटों पर आगे है| वहीं बीजू जनता दल 55 सीटों पर और कांग्रेस 16 पर आगे चल रही है| हिंजली से सीएम नवीन पटनायक 8126 वोटों से आगे चल रहे हैं| राज्य में सत्ता बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 74 सीटों पर जीत दर्ज करना बेहद जरुरी है|

आपको बता दें कि साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में ओडिशा की 147 में से 117 सीटों पर जीत दर्ज कर बीजद ने अपनी सरकार बनाई थी| वहीं बीजेपी के पास 23 सीटें आई थीं और कांग्रेस को 9 सीटें मिली थीं| पार्टी के अध्यक्ष नवीन पटनायक लगातार 5वीं बार राज्य के सीएम बने थे| वहीं अब देखना ये है कि इस बार राज्य में किसकी सरकार बनती है|

About Post Author