Odisha Assembly Election 2024 Results: ओडिशा में BJP का दबदबा बरकरार, जानें अब तक के रुझान

KNEWS DESK- इस बार ओडिशा में एक साथ ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव कराये गए| कुल चार चरणों में 13 मई से 1 जून तक राज्य में मतदान हुआ, जिसकी मतगणना 4 जून यानी आज जारी है| आज ओडिशा की 147 सीटों के साथ-साथ लोकसभा की 21 सीटों पर भी नतीजे घोषित किये जाएंगे| ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, बीजू जनता दल और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है| वहीं चलिए आपको बताते हैं कि ओडिशा विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझान क्या कहते हैं|

ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत 

ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा बरकरार है| चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी इस समय 74 सीटों पर आगे चल रही है|  वहीं बीजू जनता दल 56 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है| वहीं कांग्रेस 15, सीपीएम 1 और निर्दलीय 1 सीट पर आगे चल रही है| राज्य में सत्ता बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 74 सीटों पर जीत दर्ज करना बेहद जरुरी है|

आपको बता दें कि साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में ओडिशा की 147 में से 117 सीटों पर जीत दर्ज कर बीजद ने अपनी सरकार बनाई थी| वहीं बीजेपी के पास 23 सीटें आई थीं और कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली थी| पार्टी के अध्यक्ष नवीन पटनायक लगातार 5वीं बार राज्य के सीएम बने थे| वहीं अब देखना ये है कि इस बार राज्य में किसकी सरकार बनती है|

About Post Author