रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग को महाराष्ट्र कैबिनेट में मिली मंजूरी, केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

KNEWS DESK, मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र की शिंदे कैबिनेट ने आज एक प्रस्ताव पास किया है। इस प्रस्ताव के तहत रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और इसके बाद कैबिनेट ने एकमत से इसे स्वीकृति दी। अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

Image

इस प्रस्ताव की मांग पहले शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि रतन टाटा का नाम भारत रत्न के लिए प्रस्तावित किया जाए। उनका मानना है कि यह रतन टाटा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने भारतीय उद्योग और समाज में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। वहीं रतन टाटा की निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आज  राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बात की जानकारी दी कि 10 अक्टूबर को सभी सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जो शोक के प्रतीक के रूप में होगा।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.