मुंबई के 7 लोकल रेलवे स्टेशनों का बदलेगा नाम, आइए जानते हैं कौन से हैं वो स्टेशन

KNEWS DESK, मुंबई के 7 लोकल रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने वाला है| अब उनको नए नामों से जाना जाएगा| वहीं केवल इंतजार केंद्रीय मंजूरी का है मंजूरी मिलते ही रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए जाएंगे|

मुंबई में बदलेंगे 7 रेलवे स्टेशनों के नाम, मुंबा देवी के लालबाग के नाम से जाने जाएंगे ये स्टेशन

महाराष्ट्र विधान परिषद ने मुंबई में स्थित सात लोकल स्टेशनों के नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया है| केंद्रीय मंजूरी मिलते ही रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए जाएंगे| जिसमें मुंबई का मरीन लाइन्स स्टेशन अब मुंबा देवी के नाम से जाना जाएगा| इस स्टेशन का नाम बदलने से मुंबई के प्रसिद्ध मंदिर मुंबा देवी जाने वालों को काफी आसानी होगी| नाम बदलने से मंदिर जाने वाले लोग बिना किसी दुबिधा के मंदिर पहुंच जाएंगे| वहीं मरीन लाइन्स स्टेशन का नाम बदलने के साथ और भीं स्टेशनों के नाम बदले है जो अब नए नामों से पुकारे जाएंगे|

किन स्टेशनों के नाम बदलेंगे

1. मरीन लाइन्स बदलकर मुंबा देवी

2. करी रोड बदलकर लालबाग

3. सैंडहर्स्ट रोड बदलकर डोंगरी

4. चर्नी रोड बदलकर गिरगांव

5. कॉटन ग्रीन स्टेशन बदलकर कालाचौकी

6. डॉकयार्ड रोड बदलकर मझगांव

7. किंग सर्कल बदलकर तीर्थंकर पार्श्वनाथ

बताया जा रहा है इसी तरह, सेंट्रल लाइन के साथ-साथ हार्बर लाइन पर भी सैंडहर्स्ट रोड का नाम बदला जाएगा|

About Post Author