अफवाह फैलने के बाद हिंसा में जला नागपुर, अबतक 65 गिरफ्तार

KNEWS DESK- औरंगजेब कब्र विवाद की आग से नागपुर जल उठा। नागपुर में फैली हिंसा की वजह वहाँ फैली अफवाह को बताया जा रहा है। विगत दिनों आजमी के औरंगजेब के ऊपर दिये गए बयान के बाद राजनीति गर्म हो गई थी। जिसका समर्थन और विरोध सत्ता पक्ष और विपक्ष ने किया था।

औरंगजेब के बढ़ते विवाद के बाद औरंगजेब की कब्र को उखाड़ फेंकने की बात कही गई थी। नागपुर में फैली हिंसा महाल इलाके से शुरू हुई और देखते ही देखते हंसपुरी तक फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हिंसा सोमवार को करीब 8 बजे शुरू हुई। हिंसा में कई दुकानों, मकानों, प्रतिष्ठानों आदि को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया। पुलिस के अनुसार बीती रात 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच ओल्ड भंडारा रोड के पास हंसपुरी इलाके में भी झड़प हुई।

हिंसा के बाद सड़क पर पुलिस का पहरा

दंगाईयों ने लोगों के घरों पर भी पत्थर फेंके। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि महल में चिटनिस पार्क के पास ओल्ड हिसलोप कॉलेज क्षेत्र के कुछ निवासियों ने दावा किया कि शाम 7.30 बजे के आसपास एक भीड़ उनके इलाके में घुस आई और उनके घरों पर पत्थर फेंकने लगी और गलियों में खड़ी कई कारों में तोड़फोड़ की। चार कारों में तोड़फोड़ की गई, जिनमें से एक बुरी तरह जल गई। पुलिस के अनुसार हिंसा को काबू करने के लिए कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

हिंसा के दौरान जले वाहन

पुलिस ने बताया कि दंगा में शामिल 65 दंगाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है। स्थिति अब सामान्य है पर एहतियात बरतने के साथ साथ लोगों को अफवाह से दूर रहने और अफवाह न फैलाने की गुजारिश की जा रही है।

हिंसा भड़कने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिंसा के मद्देनजर शांति और सद्भाव की अपील की है।

ये फैली थी हिंसा

सूत्रों ने बताया की हिंसा की मुख्य वजह अफवाह फैलना रही। सोमवार शाम को नागपुर में ये अफवाह उड़ी की औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए आंदोलन कर रहे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समुदाय की पवित्र किताब को जला दिया। जिसके बाद ये माहौल खराब होना शुरू हुआ और देखते ही देखते नागपुर आग के हवाले हो गया।

 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.