एक 5 साल की बच्ची ने की एवरेस्ट की चढ़ाई, बनाया गजब का रिकॉर्ड

KNEWS DESK-  क्या आपने कभी ये सोचा है कि 5 साल की बच्ची एवरेस्ट पर चढ़ सकती है| बड़े ही हैरानी कर देनें वाली बात है, महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली प्रिशा ने एवरेस्ट की चढ़ाई कर गजब रिकॉर्ड बना दिया है| अपने पिता लोकेश निकजू के साथ प्रिशा  5364 मीटर (17598 फीट) की ऊंचाई पर बेस कैंप तक पहुंच गईं| प्रीशा के पिता भी एक पर्वतारोही हैं| प्रिशा ने उपलब्धि हासिल करने के लिए 12 दिनों में 130 किमी की दूरी तय की|प्रीशा का परिवार मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का रहने वाला है इस रेकॉर्ड के साथ दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट तक पहुंचने वाली प्रिशा पहली सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बन गई हैं|

मुंबई में  प्रिशा के पिता लोकेश निकजू IT इंजीनियर हैं| उन्होंने कहा कि प्रिशा लुकला (नेपाल) में 24 मई को उसके साथ ट्रेक शुरू किया और 1 जून, 2023 को भारतीय ध्वज को गर्व से पकड़कर एवरेस्ट बेस कैंप पहुंची, जिसके बाद फिर 4 जून, 2023 को लुकला (नेपाल) लौट आई|लोकेश ने कहा, यह एक बेहद कठिन और ऊंचाई वाला ट्रेक था जहां कई ट्रेकर्स को सांस लेने में कठिनाई, सिरदर्द और तेज पहाड़ी बीमारी का अनुभव होता है, लेकिन प्रिशा ने कठिनाइयों को अच्छी तरह से मैनेज किया|

प्रिशा के पिता लोकेश और माता सीमा लोकेश निकजू ने इस नामुमकिन उच्च ऊंचाई वाले ट्रेक के लिए प्रशिक्षित किया और इस ट्रेक पर जाने से पहले प्रीशा एरोबिक्स के साथ-साथ अपने अपार्टमेंट के जीने चढ़ने और अपने गार्डन में दीवार पर चढ़ने के साथ हर रोज 5- 6 मील पैदल चलती थी|

प्रीशा के पिता लोकेश निकजू ने कहा, प्रिशा ने तीन साल की उम्र में महाराष्ट्र की सबसे ऊंची चोटी कलसुबाई को फतह किया था| मेरी तीन बेटियां हैं और प्रिशा ने पर्वतारोहण में गहरी दिलचस्पी दिखाई है| चूंकि मैं एक पर्वतारोही हूं, इसलिए बेटी ने मुझसे महत्वपूर्ण टिप्स सीखे| 

About Post Author