महाराष्ट्र में ढही छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा, PM मोदी ने दिसंबर में किया था अनावरण

KNEWS DESK- महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित राजकोट किले में सोमवार (26अगस्त) को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा ढह गई। इस भव्य प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर, 2023 को भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर किया था। वह किले में आयोजित समारोहों में भी शामिल हुए थे। घटना के बाद विपक्षी दलों ने राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि काम की गुणवत्ता पर कम ध्यान दिया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा मालवन स्थित राजकोट किले में सोमवार दोपहर करीब एक बजे ढही।

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने पर 3600 करोड़ रुपये की लागत आई थी| 1 नवंबर 2018 महाराष्ट्र कैबिनेट ने प्रोजेक्ट को एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल दिया था और 3700.84 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई थी, जिसमें साइट का सर्वेक्षण और जांच से लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा उपाय शामिल थे|

महाराष्ट्र: सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा गिरी, PM मोदी ने पिछले साल किया था अनावरण

उन्होंने बताया कि एक्सपर्ट प्रतिमा के ढहने के वास्तविक कारण का पता लगाएंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि जिले में बीते दो-तीन दिनों में भारी बारिश हुई है और तेज हवाएं चली हैं। पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे और क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। इस घटना में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मालवण पुलिस ने मेसर्स आर्टिस्ट कंपनी के मालिक जयदीप आप्टे और स्ट्रक्वरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति घटना को लेकर अब उद्धव गुट ने शिंदे सरकार पर निशाना साधा है| शिवसेना (UBT) प्रवक्ता ने आनंद दुबे ने कहा, “सिंधुदुर्ग से खबर आ रही है कि दिसंबर 2023 में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति आज 8-9 महीने बाद ही ढह गई| ऐसी अनियमितताएं, ऐसा भ्रष्टाचार…महायुति सरकार क्या करना चाहती है? कौन हैं वे ठेकेदार, सरकारी विभागों के कर्मचारी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जिन्होंने लूट मचाई और हमारे महापुरुषों का सम्मान नहीं कर पाए? महाराष्ट्र की जनता आने वाले चुनाव में महायुति को जवाब देगी|

भारतीय नौसेना ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा ढहने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं। नौसेना ने देर रात जारी एक बयान में कहा कि उसने “दुर्भाग्यपूर्ण घटना” के कारणों की तुरंत जांच और जल्द से जल्द प्रतिमा की मरम्मत एवं पुनर्स्थापना के लिए कदम उठाने की खातिर एक टीम तैनात की है।

About Post Author