लोकसभा चुनाव 2024: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा – “मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के तैयार हूं”

KNEWSDESK-   लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। ऐसे में सारी पार्टियां एक – दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही हैं। इसी बीच सुर्खियों में रहने वाले दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मै नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं, लेकिन पार्टी ने मुझे यहां (राजगढ़) से चुनाव लड़ने के लिए कहा है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों दिग्विजय सिंह राजगढ़ में हुए एक कार्यक्रम में अपने नाम का  ऐलान किया था। और ये भी कहा था कि मै तो चाहता था कि स्थानीय नेता चुनाव लड़े। लेकिन पार्टी ने कहा कि मुझे लड़ना है। पार्टी का आदेश है, जिसे हमें मानना पड़ता है।  इस पर सीएम मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने इसका जवाब दिया।अब इस बयान को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।

मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया 
राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तंज करते हुए कहा था कि कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। इसलिए दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है, जबकि उन्हें भोपाल से चुनाव लड़ना था। सीएम मोहन यादव की टिप्पणी के बाद  दिग्विजय सिंह से मीडिया ने  सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं तो पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हूं। शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हूं, पार्टी ने कहा है यहां से लड़ो तो यहां से लड़ रहे हैं।

 

 

About Post Author