World Cancer Day: 4 फरवरी को क्यों मनाया जाता है World Cancer Day? जानें महत्व और इस साल की थीम

KNEWS DESK – आज 4 फरवरी को दुनियाभर में वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जा रहा है| इस दिन कैंसर से लड़ने और इसकी रोकथाम करने के लिए सभी देशों को प्रोत्साहित किया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे एक बेहद खास उद्देश्य है और उतनी ही खास इस साल की थीम भी है। आपको बताते हैं कि क्यों हर साल मनाया जाता है वर्ल्ड कैंसर डे और क्या है इस साल की थीम।

World Cancer Day (February 4th) | Days Of The Year

क्यों मनाया जाता है World Cancer Day?

हर साल 4 फरवरी को World Cancer Day मनाया जाता है। इसके पीछे का उद्देश्य, लोगों में इस जानलेवा बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाना है। इस दिन कैंसर के बारे में जानकारी, इसके लक्षणों की पहचान कर, जल्द से जल्द इसका इलाज करवाना और इससे बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को जानकारी देने की कोशिश की जाती है। अगर इस बीमारी से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में लोगों को पता होंगी, इसकी रोक-थाम करने में काफी मदद मिल सकती है।

World Cancer Day की थीम

हर साल वर्ल्ड कैंसर डे की एक थीम चुनी जाती है। इस साल की थीम है- “ क्लोज द केयर गैप: एवरीवन डिजर्व्स एक्सेस टू कैंसर केयर”। इस थीम की मदद से कैंसर के सभी मरीजों को आसानी से इलाज करवाने का मौका मिल सके, इस बात पर जोर दिया गया है। पिछड़े देशों और आर्थिक रुप से कमजोर मरीज, अक्सर कैंसर का इलाज बेहतर तरीके से नहीं करवा पाते हैं। इसलिए इस गैप को दूर करने के लिए इस थीम को चुना गया है। इसकी सब-थीम है, “टूगेदर वी चैलेंज दोज इन पावर”। इस सब-थीम की मदद से लीडर्स को कैंसर को खत्म करने के लिए संसाधनों की पूर्ति करवाने की जवाबदेही पर जोर दिया गया है।

World Cancer Day का इतिहास

वर्ल्ड कैंसर डे का इतिहास काफी पुराना नहीं है। साल 1999 में, वर्ल्ड सम्मिट एगेन्स्ट कैंसर, पेरिस, में इस दिन को मनाने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके बाद साल 2000 में 4 फरवरी को पहली बार वर्ल्ड कैंसर डे मनाया गया था। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य कैंसर के खिलाफ, दुनिया के सभी देशों का साथ मिलकर युद्ध करना और इस जानलेवा बीमारी को खत्म करने में अपना पूरा संयोग देना है| इस बीमारी से जुड़े शोध और देखभाल को बढ़ावा देना, इस दिन को मनाने का मुख्य लक्ष्य है।

About Post Author