KNEWS DESK- मेकअप की खूबसूरती लिपस्टिक के बिना अधूरी लगती है। एक परफेक्ट शेड और टेक्सचर वाली लिपस्टिक पूरे मेकअप लुक को निखार देती है। मार्केट में वेलवेट फिनिश, मैट, ग्लॉसी, क्रीमी और टिंटेड जैसी कई वैरायटी की लिपस्टिक मिलती हैं। इनमें सबसे ज्यादा पॉपुलर ग्लॉसी और मैट लिपस्टिक हैं।

लेकिन, बारिश और उमस भरे मौसम यानी मानसून में सही लिपस्टिक चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस दौरान मेकअप जल्दी बहने लगता है और टिकना भी मुश्किल होता है। ऐसे में सवाल उठता है मैट या ग्लॉसी, कौन सी लिपस्टिक मानसून में सही है?
मैट लिपस्टिक कैसी होती है?
- मैट लिपस्टिक में शाइन नहीं होती, इसका फिनिश वेलवेटी और स्मूद होता है।
- ये लॉन्ग लास्टिंग होती हैं और लिप्स को बोल्ड लुक देती हैं।
- खाने-पीने के बाद भी ये आसानी से हटती नहीं हैं।
- ग्लैमरस और पार्टी लुक के लिए बेस्ट मानी जाती हैं।
- हालांकि, ड्राई लिप्स वालों को इन्हें लगाने से पहले मॉइस्चराइजिंग करना जरूरी होता है।
ग्लॉसी लिपस्टिक कैसी होती है?
- ग्लॉसी लिपस्टिक होठों को शाइनी और मॉइस्चराइज्ड लुक देती है।
- इससे लिप्स ज्यादा भरे और आकर्षक लगते हैं।
- लेकिन ये लॉन्ग लास्टिंग नहीं होतीं और खाने-पीने के बाद आसानी से हट जाती हैं।
- सिंपल और कैजुअल आउटिंग के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है।

मानसून के लिए कौन सी लिपस्टिक है बेस्ट?
मानसून के मौसम में हवा में नमी और चेहरे पर चिपचिपाहट ज्यादा रहती है। ऐसे में मैट लिपस्टिक सबसे बेहतर विकल्प है क्योंकि ये एक्सेस ऑयल और सीबम को कंट्रोल करती है। उमस भरे मौसम में खराब नहीं होती।पूरे दिन क्लीन, स्मूद और पॉलिश्ड लुक देती है। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आपका मेकअप मानसून में भी परफेक्ट लगे तो ग्लॉसी की बजाय मैट लिपस्टिक चुनें।