गर्मियों में कौन-सा ड्रिंक शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद, जानिए गन्ने का रस या बेल का जूस?

KNEWS DESK, गर्मी का मौसम सिर्फ चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान का नहीं, बल्कि थकान, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और पेट की समस्याओं का भी कारण बनता है। ऐसे में शरीर को ठंडा रखना और सही हाइड्रेशन बनाए रखना बहुत जरूरी हो जाता है। यही कारण है कि लोग इस मौसम में ठंडी और पोषण से भरपूर देसी ड्रिंक्स की ओर आकर्षित होते हैं। भारत में गर्मियों के दौरान दो पारंपरिक ड्रिंक, गन्ने का रस और बेल का जूस, सबसे ज्यादा पिए जाते हैं। दोनों ही अपने-अपने तरीके से फायदेमंद होते हैं और शरीर को ठंडक देने में मदद करते हैं।

गन्ने का रस

गन्ने के रस में प्राकृतिक शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। गर्मियों में गन्ने का रस न केवल शरीर को ठंडा करता है, बल्कि लू से बचाव भी करता है। यह लीवर के लिए फायदेमंद होता है, खासकर जॉन्डिस जैसी समस्याओं में। गन्ने का रस पेट से जुड़ी समस्याओं, जैसे अपच और पेट में जलन, को भी शांत करता है। इसके अलावा, गन्ना एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को निखारता है और उसे ग्लोइंग बनाता है।

बेल का जूस

बेल का जूस पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ आंतों की सफाई भी करता है। यह पेट की गर्मी, गैस, कब्ज और डायरिया जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाता है। बेल का जूस शरीर को भीतर से ठंडा रखता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। यह बैक्टीरिया और वायरल से लड़ने में मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर मेटाबॉलिज्म को सुधारता है।

कौन-सा ड्रिंक ज्यादा फायदेमंद है?

गर्मियों में यदि आप अधिक समय तक बाहर रहते हैं और थकावट या ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं, तो गन्ने का रस आपके लिए बेहतर रहेगा। यह शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं, यदि आपको पेट की समस्याएं जैसे अपच, कब्ज, या पेट की गर्मी होती है, या आप शरीर को भीतर से ठंडा रखना चाहते हैं, तो बेल का जूस ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। इस प्रकार, दोनों ही ड्रिंक्स के अपने-अपने फायदे हैं। आपके शरीर की ज़रूरत के हिसाब से आप इनका सेवन कर सकते हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.