व्रत में चाय या कॉफी पीनी चाहिए या नहीं? जानिए व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बचें

KNEWS DESK, व्रत में चाय और कॉफी को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम बना रहता है। कुछ लोग मानते हैं कि चाय और कॉफी व्रत में नहीं पीनी चाहिए, जबकि कई लोग इसका सेवन करते हैं। असल में व्रत में चाय पीने पर कोई रोक-टोक नहीं है, और अधिकतर लोग इसे पीते हैं। हालांकि, कॉफी को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। कुछ लोग इसे व्रत के दौरान नहीं पीते, जबकि कुछ का कहना है कि अगर चाय पी सकते हैं, तो कॉफी भी पी सकते हैं। कुल मिलाकर, यह पूरी तरह से आपकी व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है कि आप चाय या कॉफी पीना चाहते हैं या नहीं।

व्रत में क्या खा सकते हैं?

  • स्नैक्स: मखाना, मूंगफली, बादाम, काजू, और आलू के चिप्स खाए जा सकते हैं।
  • अनाज विकल्प: समा के चावल से बनी खीर या खिचड़ी और साबूदाने की खिचड़ी बना सकते हैं।
  • कुट्टू और सिंघाड़ा: कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की पूड़ी और सिंघाड़े के आटे का हलवा खा सकते हैं।
  • फल: सभी प्रकार के फलों का सेवन कर सकते हैं।
  • डेयरी प्रोडक्ट्स: दूध और दही से बने खाद्य पदार्थों को भी व्रत की थाली में शामिल कर सकते हैं।

व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

  • अन्य सब्जियां: प्याज, लहसुन और मूली खाना व्रत में वर्जित माना जाता है।
  • अनाज: गेहूं, चावल, बाजरा, मक्का जैसे अनाज का सेवन नहीं किया जाता।
  • नमक: साधारण नमक की जगह व्रत में सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है।
  • तेल और मसाले: सरसों का तेल और कई तरह के मसाले व्रत में शामिल नहीं किए जाते।
  • मांस-मदिरा: नवरात्रि के नौ दिनों तक मांस और मदिरा से पूरी तरह दूर रहना चाहिए।

व्रत के दौरान सही खान-पान अपनाने से आप ऊर्जा और स्वास्थ्य बनाए रख सकते हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.