नौतपा में बढ़ती गर्मी से बचने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं? जानिए एक्सपर्ट की राय

KNEWS DESK- हर साल गर्मियों में नौ दिन का नौतपा होता है, जब तापमान अपने चरम पर पहुंच जाता है। इस दौरान सूरज पृथ्वी के सबसे करीब होता है, जिससे गर्मी का असर सबसे अधिक महसूस होता है। इस साल नौतपा 25 मई से 8 जून तक रहेगा। ऐसे में शरीर और सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से बीमार हैं।

गर्मी में डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इसलिए खानपान में ऐसे फूड शामिल करने की सलाह दी जाती है जो शरीर को ठंडक दें और ऊर्जा बनाए रखें। आइए जानें किन चीजों का सेवन फायदेमंद है और किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए।

एक्सपर्ट की सलाह

डॉ. रितु गर्ग, डायरेक्टर, संतुष्टि हॉस्पिटल, बनारस बताती हैं कि नौतपा के दौरान हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है। गर्मी में तले-भुने खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे पेट में जलन, गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को भी धीमा कर देता है।

नारियल पानी-नेचुरल एनर्जी ड्रिंक

गर्मी में नारियल पानी एक बेहतरीन प्राकृतिक विकल्प है।

  • यह लू से बचाता है।
  • शरीर को हाइड्रेट रखता है।
  • पसीना बहने के बाद ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

पत्तेदार साग- ठंडक और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

  • पालक, लेट्यूस जैसी पत्तेदार सब्जियां।
  • शरीर को ठंडा रखने में मदद करती हैं।
  • इनमें नाइट्रेट होता है, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है।
  • इनमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम हार्ट को स्वस्थ रखते हैं

तरबूज- पानी से भरपूर सुपरफ्रूट

  • तरबूज में 90% से ज्यादा पानी होता है।
  • यह शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखता है।
  • इसमें एल-सिट्रुलाइन नामक एमिनो एसिड होता है जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है।
  • पोटेशियम की भरपूर मात्रा सोडियम को बैलेंस करती है।

खीरे- ठंडक और ताजगी का स्रोत

  • हाइड्रेशन बढ़ाते हैं।
  • डिहाइड्रेशन और थकान से राहत देते हैं।
  • इनमें पोटेशियम अधिक और कैलोरी कम होती है।
  • ब्लड वेसल्स को आराम मिलता है।

हल्के अनाज- एनर्जी और पाचन के लिए जरूरी

  • दाल, चावल, ज्वार, बाजरा, रागी जैसे अनाज का सेवन
  • जल्दी पचते हैं।
  • शरीर को ठंडक देते हैं।
  • गर्मी में दिनभर एनर्जी बनाए रखते हैं।

इन चीजों से करें परहेज

मांस और मछली

  • पचने में भारी होते हैं।
  • शरीर में अधिक गर्मी पैदा करते हैं।

शराब और कैफीन

  • शरीर में पानी की कमी बढ़ाते हैं।
  • डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है।

ठंडा पानी और आइसक्रीम

  • पेट को अचानक ठंडा कर देते हैं।
  • इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।
  • गैस और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

नौतपा के दौरान खुद को स्वस्थ और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए सही खानपान बहुत जरूरी है। हल्के, हाइड्रेटिंग और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें और भारी व गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों से दूरी बनाएं। हेल्दी आदतों के साथ यह गर्म मौसम भी आराम से गुजर सकता है।