KNEWS DESK-आजकल बाजार में स्किन केयर के ढेरों प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जिनमें से सही चुनाव करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऊपर से इनकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप बिना केमिकल के साफ, निखरी और हेल्दी त्वचा पाना चाहते हैं, तो नेचुरल चीजों का इस्तेमाल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

गर्मियों में क्यों जरूरी है सही क्लींजिंग?
समर सीजन में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा बेजान और डल होने लगती है। इसके साथ ही रैशेज, पिंपल्स और टैनिंग जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में सही क्लींजिंग बेहद जरूरी हो जाती है, ताकि त्वचा साफ और स्वस्थ बनी रहे।
दही से करें नैचुरल क्लींजिंग
दही एक बेहतरीन नेचुरल क्लींजर है, जो त्वचा को गहराई से साफ करने के साथ उसे नमी भी देता है।
कैसे करें इस्तेमाल:
दही में चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से धो लें। यह टैनिंग कम करने और रंगत निखारने में मदद करता है।
एलोवेरा और ओटमील से गहराई से सफाई
अगर आपकी त्वचा पर डेड स्किन जमा हो गई है और पोर्स को क्लीन करना चाहते हैं, तो एलोवेरा और ओटमील का मिश्रण बहुत फायदेमंद है।

कैसे बनाएं:
एलोवेरा जेल, ओटमील पाउडर और थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें और फिर धो लें। यह त्वचा को एक्सफोलिएट कर साफ और स्मूद बनाता है।
हर स्किन टाइप के लिए आसान फेस वॉश
चाहे आपकी त्वचा ड्राई हो, ऑयली या मिक्स नेचुरल क्लींजिंग हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद होती है।
उपयोग विधि:
बेसन, शहद, एलोवेरा और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर साफ पानी से धो लें। यह त्वचा को साफ, मुलायम और फ्रेश बनाता है।
निखार के लिए बनाएं होममेड हर्बल फेस वॉश
अगर आप लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए एक नेचुरल फेस वॉश बनाना चाहते हैं, तो यह तरीका अपनाएं। इसे बनाने के लिए बेसन, कस्तूरी हल्दी, मुल्तानी मिट्टी, चावल का आटा और चंदन पाउडर (चंदन और बेसन की मात्रा थोड़ी ज्यादा रखें)
कैसे करें इस्तेमाल:
इन सभी चीजों को मिलाकर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। जब इस्तेमाल करना हो, तो इसमें गुलाब जल या दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाकर धो लें।
नेचुरल क्लींजिंग के फायदे
- त्वचा पर केमिकल का असर नहीं पड़ता।
- स्किन को गहराई से साफ करता है।
- टैनिंग और पिंपल्स कम करने में मदद।
- त्वचा को नैचुरल ग्लो देता है।
अगर आप नियमित रूप से इन नेचुरल तरीकों को अपनाते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा में साफ फर्क नजर आने लगेगा। बिना महंगे प्रोडक्ट्स के भी आप घर पर ही साफ, ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पा सकते हैं।