Thyroid Symptoms: क्या थायराइड पर झड़ते हैं बाल? इन तरीकों से करें चेक

आपके पूरे शरीर में थायराइड हार्मोन कई अलग-अलग प्रणालियों में भूमिका निभाते हैं। जब आपका थायरॉयड इन जरूरी हार्मोनों में से बहुत ज्यादा या बहुत कम बनाता है, तो इसे थायराइड रोग कहा जाता है। थायराइड रोग के कई अलग-अलग प्रकार हैं, जिनमें हाइपरथायरायडिज्म, हाइपोथायरायडिज्म, थायरॉयडिटिस और हाशिमोटो का थायरॉयडिटिस शामिल हैं।

हाइपरथायरायडिज्म के लक्षण

इसके लक्षणों में शामिल है,  चिंता, चिड़चिड़ापन, घबराहट, सोने में परेशानी होना, वेट घटना, बढ़े हुए थायराइड ग्रंथि, मांसपेशियों में कमजोरी, कंपकंपी होना, अनियमित पीरियड का अनुभव करना या आपका पीरियड का रुक जाना, आंखों के संबंधी समस्याएं या आंखों में जलन होना।

हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण

इसके लक्षणों में शामिल है, थकान, वजन बढ़ना, भुलक्कड़पन का अनुभव, बार-बार हैवी पीरियड्स होना, रूखे और मोटे बाल, कर्कश आवाज।

कैसे करें इसकी जांच

थायराइड चेक करने के लिए सबसे पहले शीशे के सामने खड़े हो जाएं और फिर गर्दन को पीछे की ओर ले जाएं और फिर अपनी ठुड्डी को थोड़ा सा छत की ओर ले जाएं। अब पानी की एक घूंट लें और पीएं। ऐसा करने से आपकी वोकल कोर्ट आगे बढ़ेगी और ऐसा करने से आपको थायराइड ग्रंथि के आकार को देखने में मदद मिलेगी। अगर आपको गांठ या फिर उभार मिलता है तो आपको जरूर अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

थायराइड से झड़ सकते हैं बाल?

बालों का झड़ना थायराइड रोग का एक लक्षण है, विशेष रूप से हाइपोथायरायडिज्म। अगर आप बालों के झड़ने का अनुभव करना शुरू करते हैं और इसके बारे में परेशान हैं, तो अपने डॉक्टर से इस बारे में जरूर बात करें।

थायराइड के लक्षण

थायराइड के लक्षणों को दो हिस्सों में विभाजित किया जा सकता है, जिसमें से एक वे है जो बहुत ज्यादा थायराइड हार्मोन (हाइपरथायरायडिज्म) से संबंधित हैं और दूसरा वो है जो बहुत कम थायराइड हार्मोन (हाइपोथायरायडिज्म) से संबंधित हैं। तो जानते हैं दोनों हिस्सों में थायराइड के लक्षणों के बारे में।

About Post Author