दिल्ली-NCR में दशहरा पर इन खास जगहों पर लगता है शानदार मेला, फैमिली के साथ जरूर जाएं रावण दहन देखने

KNEWS DESK- दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार की सबसे खास परंपरा है रामलीला और रावण दहन, जो बच्चों और बड़े दोनों के लिए बेहद आकर्षक होती है। न केवल रामलीला देखना, बल्कि मेले का आनंद लेना और रावण दहन का रोमांच अनुभव करना दशहरे के उत्सव का अहम हिस्सा है।

अगर आप इस वर्ष दिल्ली-एनसीआर में दशहरा मनाना चाहते हैं, तो यहाँ कुछ प्रमुख स्थानों की जानकारी दी जा रही है, जहाँ आप परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं।

रामलीला मैदान, दिल्ली

दिल्ली का रामलीला मैदान दशकों से दशहरा उत्सव का केंद्र रहा है। राजधानी के हर कोने से लोग इस मैदान में रामलीला और रावण दहन देखने आते हैं। यहां मुख्यमंत्री, नेता और सेलिब्रिटी भी हिस्सा लेते हैं। यह जगह अपनी भव्यता और उत्सव की धूम के लिए मशहूर है।

श्री रामलीला ग्राउंड, नोएडा सेक्टर 21A

नोएडा का श्री रामलीला ग्राउंड दशहरे के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल है। यहाँ पारंपरिक रामलीला के साथ-साथ त्योहार की रौनक बढ़ाने के लिए अलग-अलग गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं। यहां आप खानपान और शॉपिंग फूड स्टॉल्स, खिलौने और एक्सेसरीज का अलग-अलग मजा ले सकते हैं। परिवार और बच्चों के लिए यह मनोरंजन जगह है यहां विविध प्रोग्राम और एक्टिविटीज भी होते हैं।

लाल किला मैदान, दिल्ली

लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला कमिटी द्वारा दशहरा मनाया जाता है। इस साल की थीम अयोध्या के राम मंदिर पर केंद्रित है। यहां एंट्री आपके लिए फ्री होगी यहां पहुंचने के लिए लाल किला मेट्रो स्टेशन सबसे करीब मेट्रो स्टेशन है। यह जगह पारंपरिक उत्सव का अनुभव देने के साथ-साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखती है।

रामलीला मैदान, नोएडा सेक्टर 62

नोएडा का यह मैदान भी रामलीला और रावण दहन देखने के लिए लोकप्रिय है। यहां फूड स्टॉल्स लगते हैं और मनोरंजन के लिए बच्चे और परिवार के लिए आकर्षक जगह है। यहां खिलौने और सामान के लिए विविध स्टॉल्स भी उपलब्ध हैं। ब्लू लाइन, नोएडा सेक्टर 62 निकटतम मेट्रो स्टेशन के पास है। आपको यहां एंट्री फ्री मिल जाएगी।

जनकपुरी रामलीला ग्राउंड, नई दिल्ली

जनकपुरी रामलीला ग्राउंड में दशहरे के दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं। यह दृश्य आतिशबाजी और उत्सव के साथ बेहद मनोरंजक होता है। यह परिवार और बच्चों के लिए आकर्षक कार्यक्रम और रावण दहन का रोमांच है। यहां तक पहुंचने के लिए तिलक नगर मेट्रो स्टेशन से उतरें।

दिल्ली-एनसीआर में दशहरा केवल रामलीला और रावण दहन तक सीमित नहीं है, बल्कि मेले, फूड स्टॉल्स और बच्चों के लिए मनोरंजन इसे और भी खास बनाते हैं। अगर आप इस वर्ष अपने परिवार और दोस्तों के साथ उत्सव का मजा लेना चाहते हैं, तो ये प्रमुख स्थल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।