KNEWS DESK- बचपन वह समय होता है जब बच्चे सबसे ज्यादा सीखते हैं और यही सीख उनकी आदतों में बदल जाती है। अगर इस उम्र में बच्चों को सही दिशा दी जाए, तो वे आगे चलकर न सिर्फ सफल बल्कि एक अच्छे इंसान भी बनते हैं। वहीं, गलत आदतें उनके भविष्य पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि 10 साल की उम्र से पहले बच्चों को कुछ बेसिक और जरूरी जीवन कौशल जरूर सिखाए जाएं।
बच्चों को जरूर सिखाएं ये 10 आदतें
पर्सनल हाइजीन की आदत
बच्चों को शुरुआत से ही साफ-सफाई का महत्व समझाना जरूरी है। उन्हें खुद नहाना, ब्रश करना, हाथ-पैर साफ रखना और अपनी स्वच्छता का ध्यान रखना आना चाहिए।
खुद के लिए खाना बनाना
बच्चों को छोटे-छोटे काम सिखाएं जैसे बिना गैस के बनने वाले स्नैक्स तैयार करना। इससे उनमें आत्मनिर्भरता आती है।
अपनी बात स्पष्ट रखना
10 साल तक बच्चों को अपनी जरूरत और भावनाएं साफ शब्दों में व्यक्त करना आना चाहिए। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
जूते बांधना सीखना
बच्चे को जूते बांधने जैसे छोटे कामों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। यह उनकी स्वतंत्रता की शुरुआत है।
खुद तैयार होना
बच्चों को अपने कपड़े पहनना और स्कूल के लिए खुद तैयार होना सिखाना चाहिए। इससे उनमें जिम्मेदारी की भावना आती है।
प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी
छोटी-मोटी चोट लगने पर क्या करना है, यह बच्चों को पता होना चाहिए। जैसे घाव साफ करना और पट्टी बांधना।
नींद का महत्व समझना
बच्चों को समय पर सोने और पर्याप्त नींद लेने की आदत डालनी चाहिए, ताकि वे स्वस्थ और ऊर्जावान रहें।
कमरे की सफाई करना
घर के छोटे-मोटे काम जैसे अपना कमरा साफ रखना बच्चों को जरूर सिखाएं। इससे अनुशासन और जिम्मेदारी बढ़ती है।
समय प्रबंधन सीखना
बच्चों को पढ़ाई, खेल और आराम के बीच संतुलन बनाना सिखाएं। टाइम मैनेजमेंट जीवनभर काम आने वाली स्किल है।
शेयरिंग की आदत
बच्चों को सिखाएं कि चीजें बांटना अच्छी आदत है। इससे उनमें सहयोग और अपनापन बढ़ता है।
बच्चों को सिखाएं संस्कार भी
इन सभी आदतों के साथ बच्चों को “थैंक्यू” और “सॉरी” कहना भी सिखाएं। उन्हें बड़ों का सम्मान करना, सच बोलना और लालच से दूर रहना सिखाना बेहद जरूरी है। सही मार्गदर्शन और अच्छी आदतों के साथ बच्चे न केवल सफल बनते हैं, बल्कि एक अच्छे इंसान के रूप में भी विकसित होते हैं।