ब्रेड से झटपट तैयार करें ये नाश्ता, जानें बनाने का आसान तरीका

LIFESTYLE – अधिकतर लोग नाश्ते में ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं| ब्रेड से कई तरह की डिशेस बनाई जा सकती हैं| इससे बनाई गई कोई भी डिश खाने में स्वादहीन होती है| ब्रेड से बनी चीज को बच्चें भी बड़े शौक से खाना पसंद करते हैं| तो आपकी इसी पसंदीदा ब्रेड से झटपट तैयार होने वाले नाश्ते की एक और रेसिपी हम आपके लिए लेकर आएं हैं| चलिए आपको बताते हैं स्वादिष्ट लाजबाव ब्रेड का नाश्ता बनाने की विधि…

ब्रेकफास्ट बनाने की सामग्री

8 ब्रेड, 1 उबला हुआ आलू, 2 चम्मच कॉर्न, 1 प्याज बारीक कटा हुआ, 4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1/2 कप मेयोनीज, 2 चम्मच हरी चटनी, 1/2 चम्मच नमक, बटर चीप्लेट्स, टोमेटो सॉस,  सेव वाली नमकीन

ब्रेकफास्ट बनाने की विधि

सबसे पहले एक कटोरी में उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें| इसके बाद इसमें नमक, कॉर्न, बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, मेयोनीज, हरी चटनी और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें|ये आपका बैटर बनकर तैयार हो चुका है| इसे ढक दें और अब ब्रेड लें| ब्रेड को हमे गोल-गोल काटना है| सभी ब्रेड को गोल शेप में काट लीजिए|  उन सभी ब्रेड पर बटर फैलाकर लगा दें| इसके बाद तैयार किए हुए आलू के बैटर को लगाकर फैला दें| ऊपर से सेव वाली नमकीन और टौमेटो सॉस फैला दें|अब दूसरे ब्रेड के पीस से उसको ढ़क दें| इसके बाद दोनों ब्रेड में हल्का तेल लगाकर फिर तवे पर रखकर सेंक लें| तवे पर तब तक सकें जब तक दोनों तरफ से ब्रेड सुनहरी न दिखने लगें|अब आपका ब्रेड से बना ब्रेकफास्ट तैयार है|

About Post Author