स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर राजस्थानी लहरिया प्रिंट पगड़ी में दिखे PM मोदी, देखें उनके पिछले 11 सालों के शानदार लुक्स

KNEWS DESK- 15 अगस्त, 2024 को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, और इस खास मौके पर हर साल की तरह राजधानी दिल्ली के लाल किले पर भव्य समारोह आयोजित किया गया| इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विशिष्ट और आकर्षक आउटफिट के साथ समारोह की शोभा बढ़ाई। उनके परिधान, विशेषकर उनकी पगड़ी, हर साल ध्यान का केंद्र बनती है, और इस साल भी कोई अपवाद नहीं है|

साल 2024 के लुक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 के स्वतंत्रता दिवस के लिए एक अनोखी राजस्थानी लहरिया प्रिंट पगड़ी चुनी है| यह पगड़ी उनके सफेद कुर्ता और चूड़ीदार के साथ एकदम मेल खा रही है, और हल्के नीले रंग की बंद गला जैकेट के साथ उनका लुक और भी खास बन गया है| इस पगड़ी का लहरिया प्रिंट उनके पारंपरिक लेकिन समकालीन अंदाज को दर्शाता है और इसका रंग संयोजन इस साल के समारोह को एक नया स्वरूप प्रदान करता है|

पिछले सालों की पगड़ी के अनूठे लुक्स

हर साल प्रधानमंत्री मोदी अपनी पगड़ी के साथ एक नई स्टाइलिस्टिक पेशकश करते हैं, जो उनके अद्वितीय फैशन सेंस को उजागर करती है|

साल 2014 में, अपने पहले स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने जोधपुरी पगड़ी पहनी थी, जो लाल रंग की थी और हरे रंग की डिजाइन के साथ खूबसूरत नजर आ रही थी|

साल 2015 में, उन्होंने गहरे पीले रंग की पगड़ी चुनी, जिसमें लाल और हरे रंग की लकीरें थीं|

साल 2016 में गुलाबी, लाल और पीले रंग की पगड़ी के साथ उन्होंने सफेद कुर्ता और पयजामा पहना|

साल 2017 में, उन्होंने गहरे लाल और पीले रंग की पगड़ी के साथ सुनहरे रंग की लकीरें पहनीं, जो उनके गोल्डन कुर्ते-पयजामे के साथ शानदार नजर आई|

साल 2018 में, केसरिया और लाल रंग की पगड़ी ने उनके सफेद कुर्ते पर चार चांद लगाए|

साल 2019 में मल्टी कलर पगड़ी ने पीले, हरे और लाल रंगों का सुंदर संयोजन प्रस्तुत किया|

साल 2020 में कोरोनाकाल के दौरान केसरिया और क्रीम रंग की पगड़ी और मास्क ने उनका लुक विशेष बनाया|

साल 2021 में, कोल्हापुरी फेटा स्टाइल पगड़ी ने उनके लुक को एक नया मोड़ दिया|

साल 2022 में क्रीम रंग की पगड़ी पर तिरंगे प्रिंट ने उनकी पगड़ी को विशेष बना दिया|

साल 2023 में, राजस्थानी मल्टी कलर पगड़ी के साथ ऑफ व्हाइट कुर्ता और सफेद पेंट ने एक सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया|

प्रधानमंत्री मोदी की पगड़ी के ये अनूठे लुक हर साल स्वतंत्रता दिवस के समारोह की विशेषता को बढ़ाते हैं और उनकी परंपराओं और संस्कृति के प्रति गहरी श्रद्धा को दर्शाते हैं। इस साल की लहरिया प्रिंट पगड़ी ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा और इस ऐतिहासिक दिन की खासियत को और बढ़ाया|

About Post Author