ऑनलाइन चूड़ी-कंगन खरीदते वक्त गलत साइज से बचें, घर पर इस आसान ट्रिक से जानें परफेक्ट साइज

KNEWS DESK, अक्सर महिलाएं ऑनलाइन चूड़ी, कंगन या ब्रेसलेट खरीदते समय गलत साइज चुन लेती हैं, जिससे वो या तो बहुत टाइट हो जाते हैं या फिर ढीले। इस समस्या से बचने के लिए घर पर ही सही साइज मापने का एक आसान तरीका है। इस ट्रिक की मदद से आप बिना किसी परेशानी के परफेक्ट साइज की चूड़ी खरीद सकती हैं।

 

चूड़ी का सही साइज मापने का तरीका

  1. मुठ्ठी बनाएं: सबसे पहले अपने हाथों की मुठ्ठी बनाएं। हथेली के पीछे की ओर, जहां उंगलियों के जोड़ उभरे होते हैं (नकल्स), वहां पहली उंगली के उभार पर एक निशान बनाएं।
  2. दूसरा निशान बनाएं: आखिरी यानी सबसे छोटी उंगली के उभार से थोड़ा पहले एक और निशान लगाएं।
  3. स्केल से मापें: स्केल की मदद से दोनों निशानों के बीच की दूरी मापें।
  4. साइज चुनें:
    • यदि माप 5.7 सेंटीमीटर (इंच में लगभग 2.35) है, तो आपके लिए 2.4 साइज की चूड़ी सही होगी।
    • अगर माप 6 सेंटीमीटर या 2.37 इंच है, तो 2.6 साइज की चूड़ी चुनें।
    • 2.8 साइज के लिए, माप 6.5 सेंटीमीटर या 2.5 इंच होना चाहिए।

इस ट्रिक का इस्तेमाल कर आप आसानी से अपने हाथों का सही साइज जानकर ऑनलाइन खरीदारी का सही अनुभव ले सकती हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.