KNEWS DESK- आजकल स्किनकेयर में कई तरह के प्रोडक्ट्स मार्केट में मौजूद हैं। इनमें से एक नाम जो सबसे तेजी से पॉपुलर हो रहा है, वह है Niacinamide। ब्यूटी इन्फ्लुएंसर्स से लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट तक सभी इसे स्किनकेयर रूटीन में शामिल करने की सलाह देते हैं। खासकर ऑयली स्किन, पिगमेंटेशन, एक्ने और एजिंग की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।

Niacinamide क्या है?
Niacinamide दरअसल विटामिन B3 का एक फॉर्म है, जो स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है। यह पोर्स को टाइट करता है, स्किन को हाइड्रेट रखता है और हेल्दी ग्लो प्रदान करता है।
चेहरे पर Niacinamide लगाने के फायदे
हेल्थलाइन के अनुसार, Niacinamide स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद है:
- स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाता है।
- स्किन बैरियर को स्ट्रॉन्ग करता है।
- इंफ्लामेशन और रेडनेस कम करता है।
- ऑयल कंट्रोल करके ऑयली स्किन वालों को राहत देता है।
- हाईपरपिगमेंटेशन और एक्ने की समस्या को कम करने में मदद करता है।
- स्किन टोन को एक समान बनाता है।
क्या Niacinamide सेफ है?
ज्यादातर लोगों के लिए Niacinamide पूरी तरह से सेफ माना जाता है। लेकिन:
- अगर आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।
- यह शरीर में हिस्टामिन रिलीज कर सकता है, जिससे एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।
- इस्तेमाल से पहले हमेशा 48–96 घंटे का पैच टेस्ट जरूर करें।
Niacinamide यूज करने से पहले जानें जरूरी बातें
1. पैच टेस्ट करना न भूलें
पहली बार लगाने से पहले पैच टेस्ट करें ताकि पता चल सके कि यह आपकी स्किन पर सूट करता है या नहीं।
2. सही कॉन्सन्ट्रेशन चुनें
शुरुआत में 2–5% कॉन्सन्ट्रेशन का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। जरूरत पड़ने पर बाद में इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जा सकता है।
3. लगाने का सही तरीका
- इसे आप सुबह और रात दोनों टाइम स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
- फेसवॉश के बाद लगाएं और फिर मॉइस्चराइज़र व सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें।
4. किन प्रोडक्ट्स के साथ न करें मिक्स
- Niacinamide को Vitamin C के साथ लगाने से बचें।
- दोनों की केमिकल प्रॉपर्टीज एक-दूसरे के असर को कम कर देती हैं।
5. कितने समय तक करें इस्तेमाल
- Niacinamide का असर तुरंत नहीं दिखता।
- इसे नियमित रूप से और लंबे समय तक यूज करने पर ही रिजल्ट मिलता है।
- धैर्य रखना जरूरी है।
Niacinamide स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और क्लियर बनाने का एक बेहतरीन इंग्रीडिएंट्स है। बस इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है। पैच टेस्ट, सही कॉन्सन्ट्रेशन और नियमित उपयोग से आप अपनी स्किन को पर्फेक्ट ग्लो दे सकती हैं।