KNEWS DESK- हमारे जीवन का आधार पेड़-पौधे ही हैं। इनकी वजह से ही धरती पर सांस लेने लायक वातावरण बना रहता है। यही कारण है कि हमें अपने घर और आस-पास के वातावरण को हरा-भरा रखने की कोशिश करनी चाहिए। पेड़-पौधे हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि फल, फूल और दवाओं के रूप में भी हमारी सेहत का ख्याल रखते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे औषधीय पौधों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में लगाना न सिर्फ हवा को शुद्ध करता है, बल्कि ये पौधे स्किन और सेहत दोनों के लिए लाभकारी होते हैं। इनसे नेचुरल घरेलू नुस्खे तैयार किए जा सकते हैं, जिनका उपयोग पुराने समय से हमारे दादा-दादी, नाना-नानी करते आ रहे हैं।
तुलसी का पौधा
तुलसी को आयुर्वेद में बेहद खास स्थान प्राप्त है। इसमें मौजूद पावरफुल कंपाउंड्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स इसे औषधीय गुणों से भरपूर बनाते हैं। चेहरे के दाग-धब्बे और एक्ने कम करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। सांस की समस्याओं में लाभकारी।

एलोवेरा का पौधा
एलोवेरा घर में लगाना बेहद फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ हवा को साफ करता है, बल्कि त्वचा और बालों की देखभाल में भी मदद करता है। स्किन को मॉइस्चराइज करता है। जलन और सूजन में राहत देता है। एलोवेरा जूस ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

करी पत्ता का पौधा
करी पत्ता को आमतौर पर सब्जियों में तड़के के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके औषधीय फायदे भी कम नहीं हैं। रोज सुबह चबाने से बाल और त्वचा को फायदा होता है। चेहरे के मुंहासों को कम करता है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक होता है।

पुदीना का पौधा
पुदीना यानी मिंट, गर्मियों में ठंडक देने के लिए जाना जाता है। यह एक औषधीय हर्ब की तरह काम करता है। चेहरे को तरोताजा और चमकदार बनाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर, मुंहासे कम करता है। स्किन के दाग-धब्बों को हल्का करता है।

लेमन ग्रास
लेमन ग्रास एक सुगंधित औषधीय पौधा है जिसे आप गमले में आसानी से उगा सकते हैं। इसमें एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। स्किन इंफेक्शन से बचाता है।फेस पैक और स्किन टोनर के रूप में उपयोगी।

प्राकृतिक औषधियों से भरपूर इन पौधों को अपने घर में लगाकर आप ना सिर्फ वातावरण को शुद्ध रख सकते हैं, बल्कि स्किन और सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं का इलाज भी नेचुरल तरीके से कर सकते हैं। तो आज ही इन पौधों को अपनाएं और एक स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं! ?