शाम के स्नैक्स में बनाएं टेस्टी ब्रेड रोल, नोट करें इसकी आसान रेसिपी

KNEWS DESK- शाम के वक्त लोग अक्सर स्नैक्स में कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हैं| शाम की चाय के साथ सभी का कुछ न कुछ खाने का मन करता है| ऐसे में ब्रेड रोल एक बेस्ट ऑप्शन है, जिसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है, जो सभी को पसंद आता है| चलिए आज हम आपको ब्रेड रोल की बेहद आसन रेसिपी बताते हैं|

ब्रेड रोल के लिए सामग्री 

ब्रेड स्लाइस- 6-8, उबले हुए और पिसे हुए आलू, 1/4 कप- बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 2 टेबल स्पून- कटा हुआ धनिया पत्ता, नमक-  स्वादानुसार, हल्दी पाउडर- 1/4 कप, लाल मिर्च पाउडर- 1/4 कप, गरम मसाला पाउडर- 1/4 कप, तेल- 2 टेबल स्पून, नींबू का रस- 1 छोटा चमच|

शाम को छोटी- छोटी भूख लगने पर बनाएं हेल्दी- टेस्टी Paneer Bread Roll - paneer bread roll recipe-mobile

ब्रेड रोल की रेसिपी 

सबसे पहले, एक कड़ाही में तेल गरम करें| फिर उसमें प्याज डालें और सुनहरा होने तक भुनें| अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें और एक मिनट तक पकाएं| अब इसमें आलू, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें| अच्छे से मिलाएं और ढंक दें| धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं| अब इसमें नींबू का रस डालें और अच्छे से मिला लें| आलू मसाला तैयार है| इसे बाहर रख दें और ठंडा होने तक रुकें|

अब ब्रेड स्लाइस के चारों साइड को हटा दें| एक ब्रेड स्लाइस को रोलर से बेल लें| इस पर तैयार किया हुआ आलू मसाला रखें और धीरे से रोल करें| इसी तरह से बाकी ब्रेड स्लाइस को भी बनाएं और तवे पर हल्का सेंक लें, तैयार हैं स्वादिष्ट ब्रेड रोल, अब इसे सॉस के साथ परोसें|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.