सर्दियों में बनाएं मूंग दाल के लड्डू, बस मिलाएं ये देसी चीज, अंदर से शरीर रहेगा गर्म

KNEWS DESK- सर्दियों का मौसम आते ही लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करते हैं, जो शरीर को अंदर से गर्म रखें, थकान दूर करें और एनर्जी बनाए रखें। इसी वजह से कई घरों में मूंग दाल के लड्डू बनाए जाते हैं। मूंग दाल से बने लड्डू प्रोटीन से भरपूर होते हैं और ठंड के मौसम में शरीर को ताकत देने का काम करते हैं। ये मसल्स गेन में मदद करते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और दिनभर एक्टिव रहने में सहायक होते हैं।

लेकिन अगर आप मूंग दाल के लड्डू बनाते समय एक खास देसी सामग्री मिला लें, तो इनके फायदे दोगुने हो जाते हैं। यह देसी चीज न सिर्फ शरीर को गर्म रखती है, बल्कि फौलादी ताकत भी देती है।

मूंग दाल के लड्डू में मिलाएं गोंद
आमतौर पर मूंग दाल के लड्डू दाल, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से बनाए जाते हैं। ये वैसे ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन अगर इनमें गोंद मिला दिया जाए तो इनका पोषण स्तर और बढ़ जाता है। गोंद एक पारंपरिक देसी सामग्री है, जिसका इस्तेमाल खासतौर पर सर्दियों में ताकत बढ़ाने के लिए किया जाता है।

गोंद क्यों है सेहत का सुपरफूड?
जयपुर की आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता के अनुसार, गोंद बेहद पौष्टिक होता है और इसकी तासीर गर्म होती है। आयुर्वेद में इसे शक्ति और ऊर्जा बढ़ाने वाला माना गया है। इसमें कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।

10 ग्राम गोंद में पाए जाने वाले पोषक तत्व

  • कैलोरी: 35–40 kcal
  • कार्बोहाइड्रेट: 8–9 ग्राम
  • प्रोटीन: 0.5–1 ग्राम
  • फैट: 0 ग्राम
  • फाइबर: 0.5–1 ग्राम
  • कैल्शियम: 30–40 mg
  • आयरन: 1–1.5 mg

गोंद वाले मूंग दाल के लड्डू खाने के फायदे

तुरंत ऊर्जा और ताकत मिलती है
गोंद से बने मूंग दाल के लड्डू शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। इन्हें खाने से कमजोरी, थकान और शरीर में दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

हड्डियां होती हैं मजबूत
गोंद में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह बुजुर्गों और महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत
गोंद इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे सर्दी, जुकाम और ठंड में होने वाली परेशानियों से बचाव होता है। इसकी गर्म तासीर शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी मदद करती है।

अगर आप इस सर्दी मूंग दाल के लड्डू बना रही हैं, तो उसमें गोंद जरूर मिलाएं। यह छोटा सा बदलाव लड्डू को सुपर हेल्दी बना देता है और शरीर को ताकत, गर्माहट और भरपूर ऊर्जा प्रदान करता है।