घर पर ही बनाएं मुंबई जैसा स्वादिष्ट वड़ा पाव, ट्राई करें ये आसान रेसिपी

KNEWS DESK- मुंबई का फेमस पकवान वड़ा पाव लोगों को काफी पसंद होता है| वड़ा पाव को बच्चे से लेकर बड़े  तक काफी शौक से खाते हैं| लोग इसे घर में बनाने की भी कोशिश करते  हैं लेकिन वो मुंबई वाला स्वाद नहीं आ पाता है| ऐसे में आज हम आपको वड़ा पाव की एक स्पेशल और आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे ट्राई करने के बाद वड़ा पाव में वही मुंबई वाला स्वाद आएगा, जैसा आप चाहते हैं तो चलिए आपको रेसिपी बताते हैं|

वड़े के लिए सामग्री

1 कप उड़द दाल ( 3-4 घंटे भिगोया हुआ), 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा, 2-3 लहसुन की कलियां, 1/2 छोटी प्याज, काटी हुई, कटा हुआ धनिया पत्ता- 2 टेबल स्पून, नमक स्वादानुसार, तेल

वड़ा पाव - व्हिस्क एडिक्ट

पाव के लिए सामग्री

4 पाव (ब्रेड रोटी), 2 टेबल स्पून बटर

गार्निश के लिए सामग्री

हरी चटनी, स्वाद अनुसार टमाटर की चटनी, टमाटर की स्लाईस, लहसुन की चटनी

Today's Recipe: Masala Vada Pav Recipe In Hindi 10 Minutes Street Food Recipe - Amar Ujala Hindi News Live - Recipe:मसाला वड़ा पाव बनाने की सबसे आसान विधि, 10 मिनट में हो जाएगी तैयार

वड़ा पाव बनाने की रेसिपी 

भिगोए हुए उड़द दाल को पानी सहित ब्लेंडर में डालें और गाढ़ा पेस्ट बना लें| इसमें हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, प्याज़, धनिया पत्ता और नमक डालें| एक पैन में तेल गरम करें| अब उड़द दाल के मिश्रण से छोटे गोल वड़े बनाएं और गरम तेल में तलें, जब तक गहरे भूरे रंग की नहीं हो जाते| बारीक कटे प्याज़ के साथ उन्हें निकाल लें और पेपर नैपकिन पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल सोक ले| पाव को दोनों तरफ से बटर से सेंकें और तब तक गरम करें जब तक कि उन पर सुनहरा रंग न आ जाए| हर पाव पर एक वड़ा रखें|यदि आप चाहें, तो वड़ा पर हरी चटनी और अन्य गार्निश डाल सकते हैं| पाव के साथ एक कप चाय भी सर्व करें|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.