शरीर को खून की कमी ने कर दिया कमजोर तो खाएं ये मीठी चीज, जानें नाम

KNEWS DESK-  शरीर में खून की कमी होना आम बात है। अगर कोई व्यक्ति खून की कमी से गुजर रहा है तो उसे अपनी डेली लाइफ के आसान काम करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।  खून की कमी को मेडिकल भाषा में एनीमिया कहा जाता है। ये एक ऐसी स्थिति है जब शरीर में भरपूर मात्रा में खून नहीं बनता है। जितनी जरूरत हमारे शरीर को होती है। ऐसे में आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं। जो खाने में चीनी की तरह मीठा होता है लेकिन इसे ज्यादा हेल्दी फूड माना जाता है। अगर आप गुड़ को रात के वक्त डेली डाइट के तौर पर खाएंगे तो सेहत को बहुत से फायदे होंगे। गुड़  में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। तो इस न्यूट्रिएंट के कारण शरीर में खून अच्छे से बनने लगता है। जिन लोगों को पेट में दिक्कत रहती है वह लोग रात में खाने के बाद गुड़ जरूर खाएं। इसे रोज खाने से कब्ज और गैस की परेशानी दूर हो जाती है।

आयरन वाले फूड खाएं

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें। जैसे  मीट, बीन्स, दाल और हरी पत्तेदार सब्जियां एनीमिया से बचाने में काफी मदद करती है। इसके अलवा विटामिन बी जैसे डेयरी उत्पाद का भी सेवन करें।

 सेब 

आपने ऐसा जरूर सुना होगा कि हर रोज एक सेब खाने से डॉक्टर से दूर रहा जा सकता है। सेब कई तरह की स्वास्थ्य को ठीक करने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में भी सेब मदद करता है। आयरन की कमी पूरी करने के लिए एक सेब जरूर रोज खाएं।

चुकंदर

चुकंदर शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो इसे डाइट में शामिल करने से एनीमिया रोग से बचा जा सकता है। 100 ग्राम चुकंदर में 0.8 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है।

About Post Author