Kajari Teej 2024: कजरी तीज पर अपने हाथों की सुंदरता में लगाएं चार चांद, ट्राई करें ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स

KNEWS DESK- कजरी तीज, जिसे कजली, बड़ी तीज, या सातुड़ी तीज भी कहा जाता है, हर साल भाद्रपद मास की तृतीया को मनाई जाती है। इस साल, यह पर्व 22 अगस्त, बृहस्पतिवार को आ रहा है। यह पर्व विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है, जो इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं इस दिन उपवास करके अच्छे वर प्राप्त करने की प्रार्थना करती हैं। शाम के समय चंद्रमा की पूजा के बाद व्रत को खोला जाता है।

कजरी तीज का विशेष महत्व

कजरी तीज का पर्व भारतीय समाज में विशेष स्थान रखता है। इस दिन महिलाएं अपने हाथों और पैरों को मेहंदी से सजाती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके, वे अपने घर की सुख-शांति और पति के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। यह व्रत संतान प्राप्ति के इच्छुक दंपत्तियों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है।

मेहंदी डिज़ाइन के आइडियाज

कजरी तीज के दिन खास अवसर पर सुंदर दिखने के लिए महिलाएं अपने हाथों और पैरों को मेहंदी से सजाती हैं। यहां कुछ मेहंदी डिज़ाइन के आइडियाज हम बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी कजरी तीज की तैयारी में शामिल कर सकती हैं|

120+ Back Hand Mehndi Designs: Stylish, Easy and Bridal Back Hand Mehndiबैक हैंड मेहंदी: बैक हैंड पर सिंपल और सुंदर डिज़ाइन बहुत आकर्षक लगते हैं। बेल या लाइट डिज़ाइन का चुनाव करें, जो ऑफिस गोइंग महिलाओं के लिए भी उपयुक्त होते हैं। इससे हाथों की खूबसूरती बढ़ जाती है और डिजाइन भी प्रभावशाली होता है।

 

Circle Mehndi Design: हथेली की बैक और फ्रंट दोनों ही साइड पर खूब जचेंगी  मेहंदी की ये सर्कल डिजाइन, देखें तस्वीरें | circle mehndi design |  HerZindagiफ्रंट हैंड मेहंदी: फ्रंट हैंड पर मेहंदी का रंग गहरा होता है, इसलिए यहां डबल लीफ डिज़ाइन का उपयोग करें। यह डिज़ाइन जल्दी तैयार हो जाता है और हाथों को खूबसूरत दिखाता है। इसके अलावा, यह डिज़ाइन विशेष अवसरों के लिए भी उपयुक्त है।

75 Finger Mehndi Designs || Stylish, Simple, & Beautiful - Wedbook

फिंगर मेहंदी: अगर आप पूरे हाथों पर मेहंदी नहीं लगाना चाहती हैं, तो उंगलियों पर मेहंदी लगाने का विचार करें। यह डिज़ाइन बहुत अलग और आकर्षक होता है और इसे आप स्वयं भी आसानी से लगा सकती हैं।

Minimal Mehendi Designs for Feet - Weddingplz Blog

 

पैरों में मेहंदी: पैरों के लिए सिंपल डिज़ाइन चुनना सबसे अच्छा होता है। जटिल डिज़ाइन की बजाय साधारण और सुंदर डिज़ाइन का चयन करें, जो पैरों की सुंदरता को निखारते हैं।

About Post Author