बरसात के मौसम में बीमारियों से बचने लिए अपने रूटीन में शामिल करें ये आयुर्वेदिक चाय

KNEWS DESK-  बरसात का मौसम हमें बहुत सुकून पहुंचाता है| भीषण गर्मी से राहत देता है लेकिन आराम के साथ-साथ यह मौसम नुकसानदायक भी साबित हो सकता है क्योंकि बारिश के मौसम में वातावरण में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस पनपने और फैलने लगते हैं, जो शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है| इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकन घुनिया जैसी कई बीमारियां शरीर में प्रवेश करती हैं|इन घातक बिमारियों से बचने के लिए आपको डाईट का विशेष ध्यान देना चाहिए| आप खास तरीके से बनी आयुर्वेदिक चाय का सेवन कर सकते हैं| जो आपको बिमारियों से दूर रखेगा| चलिए आपको बताते हैं आयुर्वेदिक चाय के बारे में…

मानसून में आयुर्वेदिक चाय 

अदरक या सोंठ: बरसात के मौसम में आप सुखी अदरक से बनी चाय पीने से जुखाम, बुखार और गले की खराश जैसी समस्या से दूर रहेंगे|इससे आपकी इम्म्युनिटी भी मजबूत रहेगी|अगर आपको बहुत अधिक खांसी की दिक्कत हो रही है, तो उस स्थिति में भी आप सूखी अदरक यानी सोंठ से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं|

तुलसी चाय : तुलसी में मौजूद आयुर्वेदिक गुण तो सभी को पता है| इसमें पाए जाने वाले गुण आपको कई प्रकार की बिमारियों से बचा सकते हैं| तुलसी पत्ते में विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक और आयरन पाए जाते हैं, जो बहुत ज्यादा म्यूकस बनने की समस्या और सर्दी-जुकाम से राहत दिला सकता है| तुलसी की चाय पीने से आपको चेस्ट इनफेक्शन नहीं होगा|

मुलेठी : मुलेठी शरीर को बिमारियों से बचाने के लिए जड़ी बूटी का काम करती है| इसके अन्दर एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, एंटीबायोटिक, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व शामिल हैं| जो शरीर में मौजूदा बीमारियों को दूर रखते हैं| मानसून में मुलेठी से बनी चाय पीने से कफ की समस्या भी दूर होती है| यदि आपको बहुत ज्यादा खांसी हो रही है, तो आप मुलेठी का एक टुकड़ा अपने मुंह में रख सकते हैं|

कैमोमाइल टी- कैमोमाइल टी में एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबॉयल गुण होते हैं| जो स्किन को हेल्दी रखने और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में भी मदद कर सकती है|

About Post Author