स्वादिष्ट और हेल्दी मिक्स वेज पराठों को करें अपने नाश्ते में शामिल, जानें रेसिपी

KNEWS DESK-  पराठे तो अधिकतर सभी को ही पसंद होते हैं| बच्चे से लेकर बूढ़े तक पराठे खाना पसंद करते हैं| आपने तरह-तरह के पराठे जरुर खाए होंगे लेकिन आज हम आपको बताएंगे अधिक सब्जियों से बने हुए मिक्स वेज पराठे की रेसिपी| अधिकतर बच्चे सब्जी खाना पसंद नहीं करते लेकिन मिसक वेज पराठें के तहत बच्चे हेल्दी सब्जी भी कहा पाएंगे| तो चलिए बताते हैं आपको इसकी रेसिपी

मिक्स वेज पराठें बनाने की सामग्री 

2 कप गेहूं का आटा, गाजर, मटर, फूलगोभी, बीन्स, शिमला मिर्च, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, पानी (आवश्यकतानुसार), घी या तेल (पराठा तलने के लिए), नमक स्वादानुसार

मिक्स वेज पराठें बनाने की विधि

सबसे पहले सब्जियों को बारीक काट लें|फिर मटर के छिलके उतार कर दानों को दो भाग में कट कर लें| अब एक बड़े बर्तन में 2 कप गेहूं का आटा, बारीक कटे मिक्स वेजिटेबल, 1 बड़ा चम्मच तेल, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1/2 चम्मच गरम मसाला मिलाएं| अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें|इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर पतले बेलन की मदद से पराठे बनाएं| अब गैस पर तवा रखकर उस पर थोड़ा सा घी या तेल लगाएं| तवा गर्म हो जाने पर पराठा डालें| पराठे पर दोनों तरफ घी या तेल लगाकर उसे सुनहरा होने तक सेकें| आप पराठे को घूमाते-घूमाते सकते रहें ताकि वह अच्छी तरह से पक जाए| बाकि पराठे भी इसी तरह बनाएं| आपके स्वादिष्ट और हेल्दी मिक्स वेज पराठें तैयार हैं|

About Post Author