डांडिया नाइट्स में आप भी अपनाना चाहते हैं स्टाइलिश एथनिक लुक्स तो पहने ये आउटफिट्स, नहीं हटेंगी लोगों की नजर

KNEWS DESK, शारदीय नवरात्रि का पर्व कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है, और लोग मां दुर्गा के स्वागत के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुट गए हैं। इस खास मौके पर विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की स्थापना की जाएगी, जहां धूमधाम से गरबा और डांडिया नाइट का आयोजन होता है। ऐसे में, महिलाएं और लड़कियां विशेष रूप से पारंपरिक एथनिक कपड़ों की तैयारी कर रही हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो आउटफिट जिससे आप फंक्शन की सारी लाइमलाइट लूट सकते हैं।

अट्रैक्टिव आउटफिट्स

लहंगा चोली: यह एक क्लासिक एथनिक कपड़े हैं जो हर महिला की अलमारी में होना चाहिए। रंग-बिरंगे लहंगे और खूबसूरत चोलियों के साथ आप न केवल आकर्षक दिखेंगी, बल्कि डांडिया के दौरान आरामदायक भी रहेंगी।

अनारकली सूट: अनारकली सूट की लंबाई और फ्लेयर इसे विशेष अवसरों के लिए परफेक्ट बनाते हैं। इसे साज-सज्जा के साथ पहनने पर आप स्टाइलिश दिखेंगी और सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेंगी।

 

साड़ी: अगर आप एक क्लासिक लुक चाहती हैं, तो साड़ी एक बेहतरीन विकल्प है। विभिन्न रंगों और डिजाइन की साड़ी पहनकर आप सभी का ध्यान आकर्षित कर सकती हैं।

गाउन: एथनिक गाउन एक आधुनिक twist के साथ पारंपरिक लुक प्रदान करता है। इसे खूबसूरत ज्वेलरी के साथ पहनने से आपका लुक और भी निखर जाएगा। साथ ही ये अट्रैक्टिव आउटफिट आपको लोगों से अलग भी बनाएगा।

कुर्ता और धोती सेट: एक रंगीन कुर्ता और धोती या पलाजो के साथ पहनें। यह एक आरामदायक और स्टाइलिश विकल्प है, जो आपको गरबा के दौरान हर मूवमेंट में स्वतंत्रता देगा।

 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.