बढ़ती गर्मी से बचने के लिए अपनी बॉडी को कैसे करें डिटॉक्स, जानिए कुछ टिप्स

KNEWS DESK, इस साल गर्मी अपना रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है और दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ता जा रहा है जो हमारे लिए बहुत हानिकारक है। इसलिए अपने बॉडी को डिटॉक्स रखना बहुत जरूरी है जिससे हम इस खतरनाक गर्मी से बचकर स्वस्थ रह सकते हैं।गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है इसलिए प्रतिदिन लगभग 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। जिससे बॉडी कूल रहती है और शरीर स्वस्थ रहता है। गर्मी के दिनों में पानी पीते रहना चाहिए। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नही होगी और आप पानी की कमी से होने वाली बीमारियों से दूर भी रहेंगे।

गर्मियों में तरल पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए। जैसे नीबूं पानी, पुदीना पानी, आम पन्ना, शिकंजी, नारियल पानी और कोकम शरबत इत्यादि का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक और महत्वपूर्ण है। इनका सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। जिससे शरीर का संतुलन बना रहता है और हमें डिहाइड्रेशन से भी बचाता है।

गर्मियों के महीने में प्राकृतिक और ताजे फलों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। खीरा, ककड़ी, खरबूजा,तरबूज, सालाद आदि को अपने भोजन के साथ खाना चाहिए, जिससे आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिल सकें। क्योंकि आप जितना ज्यादा इनका इस्तेमाल करेगे आपके लिए ये उतने ही फायदेमंद साबित होंगे। इसके आलावा ताला भुना व जंक फूड से जितना हो उतना दूर रहो, क्योंकि ये हमारे शरीर में हीट जनरेट करते है जो हमें गर्मियों के मौसम में खतरनाक बीमारियों के करीब ले जाते हैं|

इन दिनों योगा और प्राणायाम हर रोज करना चाहिए। जिससे आपका शरीर रिलेक्स और संतुलित रहेगा| इसे रोजाना करने से आपके शरीर को शीतलता और ठंडक मिलती है। जो गर्मियों में लोगों को शांत और तरोताजा रखता है| इसलिए हमें स्वस्थ रहने के लिए योगा और प्राणायाम करते रहना चाहिए|

About Post Author