हरियाली तीज पर दिखना चाहती हैं बेहद खास, आजमाएं बॉलीवुड हसीनाओं का ये लुक

KNEWS DESK- सनातन धर्म में  सावन के पवित्र महीने में हरियाली तीज काफी धूमधाम से मनाई जाती है| यह त्योहार नाग पंचमी से दो दिन पहले मनाया जाता है| इस बार हरियाली तीज 19 अगस्त को पड़ रहा है| महिलाएं इस दिन अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं| इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनती हैं| इस बार हरियाली तीज में आपको बेहद आकर्षक दिखाने के लिए आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड की हसीनाओं के लुक्स| जिनको आजमा कर आप और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी|

इस साल हरियाली तीज पर आप यामी गौतम की तरह इस हरी साड़ी के साथ सिंपल ज्‍वेलरी सेट पहनेंगी, तो ये लुक में आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी|

अगर आप इस तीज पर अलिया की तरह ये हरे रंग की साड़ी पहनेंगी तो आप और भी ज्यादा खूबसूरत दिख सकती हैं| इस सिल्‍क की साड़ी के साथ बालों में गजरा आपको ट्रेडिशनल लुक देगा और आप काफी अलग दिखेंगी

काजोल की साड़ी में गोल्डन और व्हाइट कलर के पान के आकार की खूबसूरत डिजाइन नजर आ रहे हैं| इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग नेकलेस से अपने लुक को कम्प्लीट किया है| आप इस लुक को भी आजमा सकती हैं|

यदि आप अनुष्का का ये लुक कैरी करेंगी तो लोगों का ध्यान आपकी तरफ खिचेगा| इस साड़ी को पहनकर आप बेहद प्यारी लगेंगी|

अगर इस बार आपकी पहली हरियाली तीज है तो आप माधुरी का ये लुक जरुर आजमाएं| इस लुक पर लोग आपको देखते ही आपकी बालाएं लेने लगेंगे|

About Post Author