Halo Lips Beauty Trend: हेलो लिप्स ब्यूटी ट्रेंड क्या है? बिना ज्यादा मेकअप के पाएं नेचुरली पिंक और ग्लोइंग होंठ, जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

KNEWS DESK- सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई नया ब्यूटी ट्रेंड वायरल होता रहता है। इन दिनों Halo Lips Beauty Trend काफी चर्चा में है। यह ट्रेंड खासतौर पर उन लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है, जो बिना ज्यादा मेकअप के अपने होंठों को नेचुरली पिंक, हेल्दी और शाइनी दिखाना चाहते हैं। अच्छी बात यह है कि इस ट्रेंड को फॉलो करने के लिए आपको पार्लर जाने या ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे घर पर ही आसानी से ट्राई किया जा सकता है।

अगर आपके होंठ ड्राई, डल या डार्क हो गए हैं, तो हेलो लिप्स ब्यूटी ट्रेंड आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

हेलो लिप्स ब्यूटी ट्रेंड क्या है?

इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, हेलो लिप्स ट्रेंड मेकअप करने का एक नया और यूनिक तरीका है। इसमें लिप लाइनर और लिपस्टिक के किनारों को हल्का सा ब्लर किया जाता है, जिससे होंठ सॉफ्ट और नेचुरल दिखते हैं।
इस ट्रेंड का मुख्य फोकस होंठों के चारों ओर डाइमेंशन क्रिएट करना होता है, जिससे लिप्स फुलर और आकर्षक नजर आते हैं।

घर पर हेलो लिप्स पाने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

घर बैठे हेलो लिप्स लुक पाने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें—

स्टेप 1: सबसे पहले होंठों को अच्छी तरह साफ करें और डेड स्किन हटाने के लिए लिप स्क्रब तैयार करें।

  • 1 चम्मच शुगर में थोड़ा सा शहद मिलाएं।
  • इसे होंठों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
  • 5 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

स्टेप 2: अब एक मैट क्रीम ब्रॉन्जर लें और फ्लफी ब्रश की मदद से इसे होंठों के किनारों के चारों ओर नेचुरल लाइन से थोड़ा बाहर हल्के हाथ से लगाएं।

स्टेप 3: लिप कंटूर को होंठों के नेचुरल फुल हिस्से पर धीरे-धीरे ब्लेंड करें, ताकि हार्ड लाइन नजर न आए।

स्टेप 4: इसके बाद अपनी पसंद का लिप कलर लें और उसे सिर्फ होंठों के बीच वाले हिस्से में लगाएं।

स्टेप 5: ब्रश की मदद से पूरे लुक को अच्छे से ब्लेंड करें, ताकि हेलो इफेक्ट और सेंटर कलर का ग्रेडिएंट स्मूथ और नेचुरल लगे।

90 के दशक में भी रहा है ये ट्रेंड

आपको जानकर हैरानी होगी कि हेलो लिप्स ट्रेंड कोई नया नहीं है। 90 के दशक में भी यह स्टाइल काफी पॉपुलर था। उस दौर में महिलाएं अक्सर होंठों के किनारों पर डार्क लाइनर और बीच में हल्का शेड लगाकर ब्लर किए हुए एजेस के साथ यही लुक क्रिएट किया करती थीं।

हेलो लिप्स ब्यूटी ट्रेंड एक ऐसा मेकअप स्टाइल है, जो कम मेहनत में आपके होंठों को नेचुरल, फुल और खूबसूरत बना देता है। रोजमर्रा के लुक के लिए यह ट्रेंड बेहद परफेक्ट माना जा रहा है।