बरसात के मौसम में बिलकुल ना खाएं ये चीजें, सेहत को होगा भारी खतरा

KNEWS DESK : इन दिनों भारत के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है जिसके कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली  है लेकिन मानसून का मौसम बरसात के साथ-साथ ढेरों बीमारियां भी अपने साथ लाता है|यही कारण है कि मानसून में सेहत का काफी ध्यान रखना चाहिए| खासतौर पर खाने-पीने में ध्यान रखना चाहिए क्योंकि कुछ चीजें ऐसी हैं जो बारिश के मौसम में नही खानी चाहिए जिसका असर सीधे जाकर हमारी सेहत पर पड़ता है|चलिए हम आपको बताते हैं कि बरसात में किन चीजों से बचकर अपनी सेहत बचाई जाए…?

हरी सब्जियां

बरसात के मौसम में खासतौर पर मेथी, पालक, ब्रोकोली, फूलगोभी और पत्तागोभी जैसी हरी सब्जियां नहीं खाना चाहिए। बरसात में बैक्टीरिया और फंगस इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में हरी सब्जियों में कई तरह के कीड़े पनपते हैं। जिसका बुरा असर सेहत पर पड़ता है।

तली चीजें

तली और मसालेदार चीजों का सेवन बारिश के मौसम में नहीं करना चाहिए। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है| जिससे आपको अपच और दस्त की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दही 
बरसात के मौसम में रोजाना दही, छाछ का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि दही में बैक्टीरिया की भरपूर मात्रा होती है जो इस मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है।

नॉनवेज 

हमारी पाचन क्रिया बारिश के मौसम में बहुत कमजोर हो जाती है जिसके कारण भारी भोजन पचाना बहुत मुश्किल होता है|यही वजह है कि बरसात में नॉनवेज नहीं खाना चाहिए|

सी फूड

मानसून में सी फूड खाना सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है क्योंकि ये संक्रमण फैलाते हैं। बरसात में जलजनित रोगों तथा फूड पॉयजनिंग का जोखिम भी अधिक होता है। इसलिए इससे दूर रहना ही सेहत के लिए फायदेमंद है|

About Post Author