KNEWS DESK- कटहल स्वाद में जितना लाजवाब होता है, उतना ही झंझट भरा माना जाता है इसे काटना। खासकर इस मौसम में कटहल की सब्जी और पराठों की खूब डिमांड रहती है और बाजार में यह आसानी से मिल भी जाता है। लेकिन इसे काटते वक्त निकलने वाला चिपचिपा दूध अक्सर लोगों को पीछे हटा देता है। हाथ, चाकू और कटिंग बोर्ड सब चिपक जाते हैं।
अगर आप भी इसी परेशानी से जूझते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। कुछ आसान घरेलू हैक्स अपनाकर आप कटहल को बिना झंझट और कम समय में काट सकते हैं।
कटहल काटने से पहले क्या करें?
कटहल काटने से पहले थोड़ी सी तैयारी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।
- चाकू पर हल्का सा तेल लगा लें।
- कटिंग बोर्ड पर भी तेल लगाएं।
- हाथों में तेल जरूर लगाएं।
ऐसा करने से कटहल का चिपचिपा दूध हाथों और बर्तनों में नहीं चिपकेगा और कटहल आसानी से कट जाएगा।
कटहल काटने का सही तरीका
कटहल काटते समय सही तरीका अपनाना बहुत जरूरी है, ताकि मेहनत भी कम लगे और समय भी बचे।
- सबसे पहले कटहल को सीधा खड़ा करें।
- ऊपर से डंठल काट दें।
- अब बीच से कटहल को दो हिस्सों में काट लें।
- एक हिस्सा कटिंग बोर्ड पर रखें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें।
- इसी तरह दूसरा हिस्सा भी काट लें।
इस तरीके से कटहल जल्दी और आसानी से कट जाता है।
बीज अलग करने का आसान तरीका
कटहल काटने के बाद उसके बीज अलग निकाल लें। बीज के ऊपर का छिलका साफ करें और चाहें तो ग्राइंडर या चॉपर की मदद से काट लें। बीजों से भी स्वादिष्ट सब्जी या चटनी बनाई जा सकती है।
ये एक्स्ट्रा हैक्स भी आएंगे काम
अगर तेल लगाने के बाद भी हाथ चिपचिपे हो जाएं, तो इन उपायों को अपनाएं—
- नींबू के रस से हाथ रगड़ें।
- सिरका लगाने से भी दूध आसानी से साफ हो जाता है।
- चाहें तो प्लास्टिक ग्लव्स पहन सकते हैं, लेकिन तेल लगाना फिर भी जरूरी है।
- कटहल को हमेशा गोलाकार टुकड़ों में काटें, इससे काटना आसान होता है।
- चाकू और कटिंग बोर्ड को अंत में गर्म पानी से धोएं।
अब कटहल काटना होगा आसान
इन आसान टिप्स और हैक्स को अपनाकर आप बिना झंझट के कटहल काट सकते हैं। न हाथ चिपकेंगे, न बर्तन खराब होंगे और कम समय में स्वादिष्ट कटहल की सब्जी भी तैयार हो जाएगी।