KNEWS DESK- छठ पूजा का पावन पर्व सूर्य देव और छठी मैया की आराधना का प्रतीक है। यह त्योहार न केवल आस्था और श्रद्धा का उत्सव है, बल्कि घर-आंगन की साफ-सफाई, सजावट और सुंदरता का भी प्रतीक बन जाता है। इस दिन घर में बनाई गई रंगोली शुभता और समृद्धि का संकेत मानी जाती है। रंगोली से घर का वातावरण पवित्र और उल्लासपूर्ण हो जाता है। अगर आप भी इस छठ पूजा पर अपने घर को पारंपरिक और रंगीन लुक देना चाहती हैं, तो यहां जानिए कुछ खास छठ पूजा रंगोली डिजाइन जो घर की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देंगे।

फूलों की रंगोली
छठ पूजा के दिन फूलों से बनी रंगोली सबसे सुंदर और आसान विकल्प है। गेंदा, गुलाब, या कमल के फूलों की पंखुड़ियों से आंगन या चौखट पर सुंदर डिजाइन बनाएं। फूलों की खुशबू से घर का वातावरण भी सुगंधित हो जाता है और पूजा स्थल और अधिक आकर्षक लगता है।
https://www.instagram.com/reel/DPtzFbEDxtA/
ऑल इन वन पारंपरिक रंगोली
अगर आप पारंपरिक और भव्य डिजाइन चाहती हैं, तो “ऑल इन वन” रंगोली बनाएं। इसमें कलश, स्वस्तिक और लक्ष्मी जी के चरणों का चित्रण किया जा सकता है। इसे चौखट या मुख्य दरवाजे के पास बनाना शुभ माना जाता है। यह डिजाइन न केवल सुंदर दिखती है, बल्कि समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक भी है।
https://www.instagram.com/p/DP-wPIMj0k3/?
सूर्य देव को अर्घ्य या भोग लगाते हुए रंगोली
छठ पूजा सूर्य उपासना का पर्व है, इसलिए सूर्य देव को केंद्र में रखकर रंगोली बनाना अत्यंत शुभ होता है। आप रंगों की मदद से सूर्य देव को फल और प्रसाद का भोग लगाते हुए दर्शा सकती हैं। यह डिजाइन देखने में बहुत खास लगती है और त्योहार के भाव को खूबसूरती से दर्शाती है।
https://www.instagram.com/reels/DPl1WIAgaaO/
सूर्य अर्घ्य रंगोली
अर्घ्य देते हुए सूर्य की आकृति बनाना भी इस दिन का एक सुंदर और पारंपरिक तरीका है। इसमें सूर्य, अर्घ्य का सूप, दूध की धारा और गंगाजल के प्रतीक बनाए जा सकते हैं। यह डिजाइन पूजा स्थल के आसपास बनाना सबसे शुभ माना जाता है।
https://www.instagram.com/reels/DB7urNAPhE9
बॉर्डर रंगोली डिजाइन
अगर आप सादगी पसंद करती हैं, तो बॉर्डर रंगोली एक बेहतरीन विकल्प है। इसे दरवाजे, चौखट या आंगन के किनारों पर बनाएं। छोटे-छोटे फूल, पत्ते या ज्यामितीय आकृतियां बनाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है।
https://www.instagram.com/p/DPl3i8Ej5c7/?
छठ पूजा के अवसर पर बनाई गई रंगोली न सिर्फ घर की सुंदरता को बढ़ाती है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है। इसलिए इस बार छठ पूजा पर अपने घर को सजाएं इन पारंपरिक और आसान रंगोली डिजाइनों से और स्वागत करें सूर्य देव और छठी मैया का पूरे भक्तिभाव से।