KNEWS DESK- गर्मियों के मौसम में पसीना, धूल और गर्म हवा त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। पिंपल्स यानी मुंहासे इस मौसम में आम समस्या बन जाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी स्किन ऑयली या सेंसिटिव होती है। यह समस्या न सिर्फ आपकी त्वचा की सुंदरता को कम करती है, बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर डालती है। आइए जानें गर्मी में पिंपल्स के कारण और उनसे छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू उपाय।
पिंपल्स क्यों होते हैं? जानिए प्रमुख कारण
- ऑयली स्किन में बैक्टीरिया का बढ़ना: गर्मी में पसीने के साथ स्किन पर तेल जमा होने लगता है, जिससे बैक्टीरिया पनपते हैं और पिंपल्स निकल आते हैं।
- हार्मोनल बदलाव: महिलाओं में मासिक धर्म, यौवनावस्था या प्रेगनेंसी के दौरान पिंपल्स होना आम बात है।
- मानसिक तनाव और कब्ज: लगातार तनाव और पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे कब्ज भी मुंहासों का बड़ा कारण बनते हैं।
- गलत कॉस्मेटिक्स या दवाएं: स्किन टोनर, ब्लीच या अन्य केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स भी चेहरे पर रिएक्शन कर सकते हैं।
- अस्वस्थ खानपान: जंक फूड और अनहेल्दी डाइट से भी स्किन पर नेगेटिव असर पड़ता है।
गर्मियों में पिंपल्स से राहत पाने के आसान घरेलू उपाय
लौंग का पानी
लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं। इसको इस्तेमाल करने के लिए रात में 5-7 लौंग एक गिलास पानी में भिगोकर रखें। फिर सुबह छानकर इसमें 1 चम्मच शहद और आधा नींबू मिलाएं और रोज सुबह खाली पेट पिएं। इससे त्वचा अंदर से साफ होगी और पिंपल्स धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।
हल्दी और चंदन फेस पैक
हल्दी और चंदन दोनों ही नेचुरल एंटीसेप्टिक और स्किन-कूलिंग एजेंट होते हैं। इस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच हल्दी + 1 चम्मच चंदन पाउडर + 2 चम्मच दूध मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15–20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में 2–3 बार जरूर लगाएं। इसके सेवन से स्किन ग्लो करेगी और पिंपल्स का प्रकोप कम होगा।
नीम का पेस्ट
नीम एक प्राकृतिक औषधि है जो एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इसको बनाने के लिए नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाएं और पिंपल्स पर लगाएं। इसको 15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें। हफ्ते में 1–2 बार लगाएं। इससे चेहरे की गंदगी साफ होगी और त्वचा स्वस्थ नजर आएगी।
गर्मी में पिंपल्स की समस्या आम जरूर है, लेकिन थोड़ी सी देखभाल और सही घरेलू उपाय अपनाकर इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। स्किन को अंदर और बाहर दोनों तरफ से स्वस्थ बनाना जरूरी है। ऊपर बताए गए आसान उपायों को अपनाकर आप पा सकते हैं साफ, निखरी और पिंपल-फ्री त्वचा।