लू से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन टिप्स को करें फॉलो

KNEWS DESK- इन दिनों देश में भीषण गर्मी हो रही है| दोपहर की तेज धूप लोगों को बीमार कर रही है| लू के कारण लोग जरुरी काम होने के बावजूद भी घर से बाहर निकलने के लिए 10 बार सोच रहे हैं| चिलचिलाती गर्मी से सभी लोग काफी परेशान हैं| लू की चपेट में आने से लोग बीमार हो रहे हैं| ऐसे में चलिए आज हम आपको लू से बचने के लिए कुछ  घरेलू उपाय बताते हैं|

अधिक पानी का सेवन- इस भीषण गर्मी में अपने शरीर को अच्छे से हाइड्रेटेड रखने के लिए बहुत सारा पानी पीना बहुत जरुरी है| इस मौसम में आप अपनी सेहत का ध्यान रखें|

Heat Stroke: लू लगने के तुरंत बाद इन बातों का रखें ख्याल, जानें इस दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए?

छाता या टोपी का इस्तेमाल- धूप से अपने सिर को बचाने के लिए छाता या टोपी का इस्तेमाल करें| ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है|

ठंडी चीजें खाएं- इस मौसम में ठंडी चीजों जैसे कि तरबूज, खीरा, नारियल पानी आदि का सेवन करना भी लू से बचाव में आपकी मदद कर सकता है|

धूप से बचें- चिलचिलाती गर्मी में आप ज्यादा जरुरी काम न हो तो घर पर ही रहें, धूप के समय में बाहर निकलने से बचें| साथ ही शाम के समय आप नहाएं| ये आपको राहत प्रदान कर सकता है|

About Post Author