गर्मी के चलते खूब प्रयोग हो रहा AC, जानिए इससे शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव

KNEWS DESK, गर्मी से बेहाल लोग बिना AC के नही रह पा रहे हैं परन्तु क्या आपको पता है कि AC के प्रयोग से आपके शरीर पर बहुत बुरा असर पड़ता है| आइए आपको एयर कंडीशनर से होने वाले नुकसान के बारे में बताते है।

इस चिलचिलाती धूप से बचने के लोग अधिकतर AC का उपयोग करते है लेकिन इंसान की यह जरूरत कब आदत बन जाती है यह उनको खुद भी नही पता चलता है। तापमान में जरा सी बढ़ोतरी होते ही लोग AC की तरफ दौड़ने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दो पल का सुकून आपके लिए कितना नुकसानदायक है।

आजकल हर जगह AC मौजूद होता है| फिर वो चाहें घर, ऑफिस या कार कुछ भी हो| ऐसे में आप दिन के कई घंटे AC में ही बिताते हैं। लगातार AC में बैठने से जहां एक ओर AC की हवा आपको ठंडक और गर्मी से राहत देती है, वहीं दूसरी ओर इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं।

जब आप लगातार AC का प्रयोग करते है और फिर आप उससे बाहर निकलते है तो ठंडा गरम होने की वजह से कई बार लोगों को बुखार व सर्दी जुकाम हो जाता है|

इसी तरह कई लोगों को AC में रहने से उनके जोड़ो में दर्द और मांसपेशियों में भी दर्द होने लगता है| ये समस्या आगे चलकर गंभीर बीमारियाँ बन जाती है|

AC शरीर को डिहाइड्रेट कर देती है और त्वचा से नमी को गायब कर देती है  इससे त्वचा में रूखापन महसूस होने लगता है। अगर आपको AC में ज्यादा समय बैठना पड़ रहा है, तो पानी का पर्याप्त सेवन करना न भूलें।

AC में ज्यादा रहने से आप मोटे भी हो सकते है क्योंकि तापमान कम होने के कारण हमारा शरीर अधिक सक्रिय नहीं हो पाता है जिससे आपका मोटापा बढ़ने लगता है|

 

About Post Author