KNEWS DESK- सपना हमारे दिमाग की वह गतिविधि है जो सोते समय चलती रहती है, और उसमें हम कई बार ऐसे दृश्य, घटनाएं या लोग देख सकते हैं जो असल में नहीं हो रहे होते। इंसान के जीवन में सपने के कई मायने होते हैं। सपने अक्सर भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताते हैं। कुछ सपने अच्छे भविष्य का संकेत देते हैं तो कुछ सपने भविष्य में होने वाली हानियों और परेशानियों के बारे में बताते हैं। कहा जाता है कि सुबह के देखे सपने अक्सर सच साबित होते हैं। हालांकि इस तथ्य की कोई स्पष्ट सच्चाई नहीं है और न ही लोगों ने ऐसा दावा किया है कि उनके द्वारा देखे गए सुबह के सपने सच ही होते हैं, परन्तु सपने के माध्यम से मनुष्य को निकट भविष्य में होने वाले घटनाक्रमों का अंदाजा लग सकता है। आइये जानते हैं, किस सपने का क्या महत्व है-
1- स्वयं के कटे हाथ देखना
अगर आप सपने में स्वयं के कटे हाथ देखते हैं तो इसका अर्थ ये है कि निकट भविष्य में आपके किसी खास व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। स्वयं के कटे हाथ देखना एक अशुभ सपने का संकेत है

2-सूखा हुआ बगीचा देखना
अगर आप सपने में किसी सूखे हुए बगीचे या बागान को देखते हैं तो इसका अर्थ ये है कि आपको आने वाले जीवन में कष्टों की प्राप्ति होने वाली है।

3-पूजा-पाठ करते देखना
अगर आप सपने में स्वयं को यो किसी अन्य को पूजा-पाठ करते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपकी सभी समस्याओं का अंत होने वाला है।

4- सपने में गुलाब का फूल देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने सपने में गुलाब का फूल देखते हैं तो ये आपके लिए शुभ माना जाता है। ये आपके जीवन में आने वाली सकारात्मकता का संकेत है। ऐसे सपनों का ये अर्थ भी होता है कि जल्द ही आपके मन की कोई इच्छा पूरी होने वाली है।

5-सपने में डूब जाना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप ऐसा सपना देखते हैं जिसमें आप गहरे पानी में डूब रहे हैं। ये इस बात का संकेत है कि आप किसी डर या दुख में हैं। सपने में अपने आपको उस व्यक्ति को उन घटनाओं के बारे में सोचना बंद करना चाहिए जो गुजर चुकी हैं। आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी चाहिए और अपने मन को शांत करने का प्रयास करना चाहिए।

6-मृत्यु देखना
अगर आप सपनों में अपने किसी भी परिजन की मृत्यु होते हुए देखते हैं तो समझिए उनकी आयु में वृद्धि हो गई है। हिन्दू शास्त्रों में इस तरह के सपनों को गलत नहीं माना जाता।

7-खुद को कैंची चलाते देखना
सपने में खुद को कैंची चलाते देखना, या कैंची चलते देखना, किसी को थप्पड़ मारते हुए देखना दांपत्य जीवन और रिश्तों के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इन सपनों को प्रेमी जीवन और दांपत्य जीवन के लिए बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसे सपने आने पर व्यक्ति को संयम से काम लेना चाहिए।

8-स्वयं को घोड़े से गिरता देखना
यदि आप सपने में स्वयं को घोड़े से गिरते देखते हैं तो यह सपना आपके करियर में परेशानियां आने का संकेत माना जाता है। इसी तरह से सपने में बंद नाला देखना, बिल्ली देखना, सूखे जंगल या सूखे पेड़ देखना भी आपके करियर या बिजनेस के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

9- बाढ़ या फिर गंदा पानी देखना
यह सपना शुभ नहीं माना जाता है। इसी तरह से सपने में सूर्यास्त (डूबता हुआ सूरज) देखना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि ये सपने आपके जीवन में किसी अशुभ घटना का संकेत हो सकते हैं। सपने में समुद्र देखना भी अशुभ स्वप्न माना जाता है। यदि आपको सपने में समुद्र दिखाई दे तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए। मान्यता है कि यह स्वप्न किसी से वाद-विवाद होने का संकेत देता है।

10- सपने में सांप देखने का मतलब
सांप से संबंधि सभी सपने अशुभ फल प्रदान नहीं करते हैं। लेकिन, सपने में काले रंग का सांप देखना शुभ फलदायी नहीं होता है। यदि आपको सपने में काले रंग का सांप दिखाई देता है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में काले रंग का सांप यदि आपको काटता है तो इसका मतलब है कि आपको आने वाले भविष्य में कोई बीमारी हो सकती है।
