कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को सता रहा है आपरेशन लोटस का डर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव। कर्नाटक विधानसभा के रुझानों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की ओर बढ़त बनाए हुए हैं। लेकिन उसको डर है कि कहीं ऑपरेशन लोटस एक्टिव न हो जाए। इसके लिए पार्टी आलाकमान ने पहले ही व्यवस्था कर ली है। जीते हुए विधायकों को काउंटिंग एरिया से ही एयरलिफ्ट कराया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।  कांग्रेस किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पहले से ही तैयारी में जुट गई है। रुझानों में तो कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है लेकिन अभी ये रुझान ही हैं. कांग्रेस किसी भी सूरत में ऑपरेशन कमल को सफल नहीं होने देना चाहती हे। देश के कई राज्य उदाहरण जहां कांग्रेस सत्ता के नजदीक होते हुए भी सफल नहीं हो पाई। जिसके चलते एक बार फिर से कांग्रेस के अंदर डर सता रहा है।

  कांग्रेस को जीत की आशंका होते ही आलाकमान हाई अलर्ट दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने पार्टी केे विजयी विधायकों को एयरलिफ्ट कराने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली है। सभी विधायकों को एकजुट करने के लिए विधायकों को अलग-अलग स्थानों से लेने के लिए हेलिकॉप्टर और फ्लाइट लगाई गई हैं। मतदान केंद्रों से ही विधायकों को सीधे हेडक्वार्टर ले जाने के आदेश दे दिए गए हैं। जिससे भाजपा कांग्रेस के विजयी विधायकों से संपर्क ही न कर पाए। जहां पर वोटों की गिनती हो रही है वहां पर कांग्रेस के सीनियर लीडर्स तैनात हैं। किसी भी सूरत में एक भी विधायक न टूटे इसके लिए कांग्रेस का पूरा प्लान पहले से तैयार है।

जानिए क्या है? आपरेशन लोटस

ऑपरेशन लोटस का नाम सुनते ही कांग्रेस के कान खड़े हो जाते हैं। कांग्रेस कई राज्यों में इसकी भुग्तभोगी है। दरअसल, आपको बता दें कि जब भी किसी राज्य में चुनाव होते हैं और वहां पर जीत-हार में बारीक सा अंतर होता है वहां पर बीजेपी का प्लान शुरू हो जाता है।भाजपा जोड़-तोड़ कर सरकार बनाने में माहिर है। वो दूसरे विधायकों को अपने खेमें में मिलाकर सरकार बना ले जाती है। कर्नाटक खुद भी इसका शिकार हो गया था। जब कांग्रेस जेडीएस की सरकार गिराकर बीजेपी ने सरकार बना ली थी। गोवा में भी ऐसा ही हुआ था।

About Post Author