झारखंड सरकार का महिलाओं को खास तोहफा, हर साल 12000 रुपये दिए जाएंगे

KNEWS DESK- झारखंड सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए नई योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने 21 से 50 साल की महिलाओं को हर साल 12 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।

इस योजना को ‘मंईयां सम्मान योजना’ नाम दिया गया है। झारखंड एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने इस योजना का पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल से ही आवेदनों का सत्यापन होगा। आशा की जा रही है कि राज्य की करीब 50 लाख महिलाओं को इस मंईयां सम्मान योजना से लाभ मिलेगा।

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार का दावा है कि पोर्टल पर एक घंटे में ही 36 हजार हिट हुए| साथ ही एक दिन में करीब 15 लाख हिट हुए| उन्होंने भरोसा जताया कि मंईयां योजना राज्य की महिलाओं के उत्थान में कारगर साबित होगी| पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ने के लिए सभी जिलों में कैंप लगाए जा रहे हैं| हर कैंप में 800 से 1000 लोग आ रहे हैं| इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए दो अगस्त को जागरूकता रथ भी रवाना किया गया| मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस योजना को लॉन्च किया और पहले ही दिन शाम चार बजे शाम तक इसके लिए कुल 2582 आवेदन मिल गए|

About Post Author