झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा ने फाइनल लिस्ट की जारी, हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट सीट से गमालियल हेम्ब्रम को मैदान में उतारा

KNEWS DESK, झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ साहिबगंज जिले के बरहेट (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से गमालियल हेम्ब्रम को प्रत्याशी बनाया गया है।

Jharkhand Chunav 2024: हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा को मिल गया उम्मीदवार, बरहेट से गमालियल हेम्ब्रम लड़ेंगे चुनाव

झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे, जबकि परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। भाजपा का लक्ष्य अपनी मजबूत स्थिति को बनाए रखना और विपक्षी दलों को चुनौती देना है। इसलिए गमालियल हेम्ब्रम बरहेट सीट से चुनाव लड़ने के लिए चुने गए हैं। गमालियल हेम्ब्रम ने 2019 में आजसू पार्टी के टिकट पर बरहेट सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 2,573 वोट मिले थे। अब भाजपा ने उन्हें एक नई चुनौती के रूप में हेमंत सोरेन के सामने उतारा है, जो इस सीट पर मौजूदा विधायक हैं। सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के साइमन माल्टो को 25,740 मतों के अंतर से हराया था।

अन्य प्रत्याशियों की घोषणा

भाजपा ने टुंडी सीट से विकास महतो की उम्मीदवारी की भी घोषणा की है। इससे पहले भाजपा ने अपनी पहली सूची में 66 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इस सूची में प्रमुख नामों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (धनवार), विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी (चंदनकियारी) और झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन (सरायकेला) शामिल हैं। वहीं भाजपा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कई पूर्व नेताओं को भी पार्टी में शामिल कर उन्हें टिकट दिया है, जैसे कि लोबिन हेम्ब्रम (बोरियो) और सीता सोरेन (जामताड़ा)।

 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.