झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में संपन्न होंगी वोटिंग, जानें पूरी अपडेट

KNEWS DESK, चुनाव आयोग ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे। मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। वहीं चुनाव आयोग की इस घोषणा के साथ ही झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

हम कभी लापता नहीं थे', जेंटलमैन लापता हो गए के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया जवाब - Chief Election Commissioner Rajiv Kumar EC Press Conference on 2024 Lok Sabha Polls

झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं जिनमें से 28 सीटें अनुसूचित जनजाति और 9 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। राज्य में लगभग 2.6 करोड़ मतदाता हैं जिनमें से इस बार 11.4 लाख मतदाता पहली बार वोट देने जा रहे हैं। ये नए मतदाता 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी कि मतदान के लिए 29,562 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे और प्रत्येक मतदान केंद्र पर औसतन 881 मतदाता होंगे। इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर पर मतदान करने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीटों की आवश्यकता है। वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पास 30 सीटें हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास 20, आजसू के पास 2 और राजद के पास 1 सीट है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.